बेतिया में थाने में लोगों की पिटाई से नाराज महिलाओं ने किया पथराव, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

बेतिया में लोगों की पिटाई से भड़की महिलाओं ने शनिवार को कालीबाग ओपी पर बवाल किया। साथ ही उन्होंने पुलिस पर पथराव भी किया। इसके बाद पुलिस ने महिलाओं पर लाठीचार्ज किया, जिससे कई महिलाओं को चोटें आईं हैं।

बता दें कि ट्रक की ठोकर से दो लोगों के घायल होने के बाद कुछ लोग ट्रक चालक को पकड़ थाने पर ले गए जहां पर पुलिस ने लोगों की पिटाई की। पुलिस की इस कार्रवाई से महिलाएं आक्रोशित हो गईं और कालीबाग थाने पहुंच गईं। महिलाओं ने थाने में जमकर हंगामा किया व पुलिस पर पथराव भी किया। इस पर पुलिस ने महिलाओं पर लाठीचार्ज कर दिया। इसमें कई महिलाओं को चोटें आईं है।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube