बिहार: स्वतंत्रता दिवस पर इन मार्गों से नहीं गुजरेंगे वाहन

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पटना शहर के प्रमुख मार्गों के परिचालन व्यवस्था को बदल दिया गया है। गांधी मैदान के आसपास की यातायात व्यवस्था पूरी तरह बदल दी गई है।आपको किस मार्ग से गुजरना है यह आपको अमर उजाला बता रहा है।

15 अगस्त के लिए पटना शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह से बदल दी गई है। यह बदलाव गांधी मैदान में 15 अगस्त को होने वाले झंडोत्तोलन के कारण किया गया है। इस संबंध में यातायात पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यह व्यवस्था सुबह सात बजे से समारोह समाप्ति तक प्रभावी रहेगी। इस दौरान कई मुख्य मार्गों पर सामान्य वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। शुक्रवार की सुबह सात बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक फ्रेजर रोड में डाकबंगला चौराहा से गांधी मैदान, न्यू डाकबंगला से एसपी वर्मा रोड, छज्जुबाग से टीएन बनर्जी रोड सहित अन्य मार्ग से गांधी मैदान की तरफ आने वाले वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। उन्होंने बताया कि इस दौरान कई अन्य जगह रूट डायवर्जन किए गए हैं।

परिवर्तन किए गये यातायात व्यवस्था के अनुसार डाकबंगला चौराहा (कविगुरु रविन्द्र चौक) से गांधी मैदान (चिल्ड्रेन पार्क) तक के मार्ग में प्रातः 7:00 बजे से समारोह की समाप्ति तक की अवधि के लिए सामान्य वाहनों का परिचालन पूर्णतः बाधित रखे जाएंगे। न्यू डाकबंगला रोड से एसपी वर्मा रोड में भी वाहनों का प्रवेश वर्जित किया गया है। कोतवाली ‘टी’ से पुलिस लाईन तक (बुद्ध मार्ग में) पूरब की ओर जाने वाले सभी रास्ते कार्यक्रम की समाप्ति तक आम यातायात के लिए बंद रहेंगे। वोल्टास मोड़ से उत्तर की ओर जाने वाले वाहन विद्यापति मार्ग / बुद्धमार्ग होते हुए पुलिस लाईन तिराहा की ओर जा सकेंगे।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube