पत्नी के नाम मकान को अपने नाम करवाने की फिराक में पति ने ससुराल में घुसकर किया हमला

पत्नी के नाम मकान को अपने नाम करवाने की फिराक में पति ने ससुराल में घुस कर उस पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। महिला को बचाने आए एक अन्य व्यक्ति पर भी उसने चाकू से वार किया। महिला के शोर मचाने पर जमा हुए लोगों को देख आरोपित जान से मारने की धमकियां देते फरार हो गया। थाना दरेसी पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू की है।

एएसआइ राजिंदर सिंह ने बताया कि आरोपित की पहचान माछीवाड़ा के गांव रत्तीपुर निवासी भीम सिंह के रूप में हुई। पुलिस ने विश्वकर्मा कॉलोनी की गली नंबर 9 निवासी कमलजीत कौर की शिकायत पर उसके खिलाफ केस दर्ज किया। अपने बयान में उसने बताया कि उसके माता-पिता ने अपना मकान कमलजीत के नाम पर करवा रखा है। आरोपित उसे वो मकान अपने नाम लिखवाने के लिए दवाब डालता था। जिसके चलते दोनों के बीच में लड़ाई झगड़ा होता। जिससे तंग आकर वो बिना तलाक दिए अपने बच्चों समेत मायके के उस मकान में रहने लगी। 15 सितंबर की दोपहर 2 बजे वो उसके घर आया। उसके हाथ में तेजधार हथियार था। आते ही उसने कमलजीत पर वार कर दिया। उस समय बस्ती मनी सिंह निवासी सनी नाम का युवक उसे कमेटी के पैसे देने के लिए अाया था। जब वो उसे बचाने के लिए आगे बढ़ा तो आरोपित ने उस पर भी वार कर दिया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube