पंजाब: सीएम आज चंडीगढ़ में करेंगे हाई लेवल मीटिंग, राहत कार्यों की करेंगे समीक्षा

मुख्यमंत्री ने पूरी कैबिनेट और आम आदमी पार्टी के सभी विधायकों के साथ मिलकर प्रदेश में बाढ़ राहत कार्यों के लिए अपना एक महीने का वेतन देने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रकृति के कहर के कारण पंजाब को काफी नुकसान हुआ है और यह ऐसा समय है, जब सभी पंजाबियों को एक-दूसरे का हाथ थामने के लिए आगे आना चाहिए।

पंजाब में बाढ़ संकट के बीच मुख्यमंत्री भगवंत मान आज चंडीगढ़ में बाढ़ प्रबंधन को लेकर हाई लेवल मीटिंग करेंगे। इसमें कैबिनेट मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी हिस्सा लेंगे। बैठक में मुख्यमंत्री जमीनी स्तर पर उठाए जा रहे कदमों की समीक्षा करेंगे।

मुख्यमंत्री ने पूरी कैबिनेट और आम आदमी पार्टी के सभी विधायकों के साथ मिलकर प्रदेश में बाढ़ राहत कार्यों के लिए अपना एक महीने का वेतन देने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रकृति के कहर के कारण पंजाब को काफी नुकसान हुआ है और यह ऐसा समय है, जब सभी पंजाबियों को एक-दूसरे का हाथ थामने के लिए आगे आना चाहिए। भगवंत सिंह मान ने कहा कि वे अपने मंत्रियों और आप के विधायकों के साथ मिलकर बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए एक महीने के वेतन का योगदान दे रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि राज्य सरकार और प्रशासन इस संकट की घड़ी में लोगों को बचाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube