पंजाब के मुख्यमंत्री चन्नी व पार्टी के पंजाब अध्यक्ष सिद्धू दिल्ली के लिए रवाना

पंजाब के मुख्यमंत्री चन्नी व पार्टी के पंजाब अध्यक्ष सिद्धू दिल्ली के लिए रवाना

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी आज दिल्ली रवाना हो गए हैं। वे पार्टी हाईकमान से मुलाकात कर मंत्रिमंडल विस्तार के बारे में चर्चा करेंगे। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू और उप मुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा भी उनके साथ रवाना हुए हैं।

पंजाब मंत्रिमंडल में शामिल होने के लिए कल से ही जोड़तोड़ शुरू है। उप मुख्यमंत्री का नाम आने और उसके बाद नाम कट जाने के बाद ब्रह्म महिंद्रा के समर्थक मायूस हैं। उनकी नई नियुक्ति और बधाईयों के फ्लेक्स भी लग गए थे। महिंद्रा को कैप्टन अमरिंदर सिंह का करीबी माना जाता है। इसे देखकर ऐसे आभास लग रहे हैं कि मंत्रिमंडल में कैप्टन के करीबियों को कम ही जगह मिलेगी। पंजाब में मुख्यमंत्री पुआध क्षेत्र का बना है, दोनों मंत्री ( डिप्टी मुख्यमंत्री) माझा क्षेत्र से हैं। मालवा और दोआबा क्षेत्र अभी मंत्रिमंडल में रिक्त है। अभीतक तो पंजाब की राजनीति में मालवा क्षेत्र का ही दबदबा रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि मंत्रिमंडल गठन में नवजोत सिंह सिद्धू की भूमिका अहम रहेगी।घरेलू खिलाड़ियों के मैच फीस में वृद्धि से खुशी हुई : सौरव गांगुली

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube