पंजाब के गांव में रावण की जगह भगवान राम का पुतला जला दिया, 14 लोगों के खिलाफ केस, चार गिरफ्तार

पंजाब में धार्मिक माहौल खराब करने के लिए कुछ तत्‍व सक्रिय हो गए ह‍ैं। पंजाब के अमृतसर जिले में कुछ लोगों ने दशहरा पर रावण के पुतले के दहन की जगह श्री राम का पुतला जला दिया। पुलिस ने इस बारे में जानकारी मिलने के बाद 14  लोगाें के खिलाफ केस दर्ज किया है। चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अन्‍य लोगों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

अमृतसर के लोपके थाना अंतर्गत मनावाला गांव में हुई घटना

जानकारी के अनुसार, घटना राज्‍य के अमृतसर जिले के लोपके थाने के मनावाला गांव में हुई है। लोपके थाना पुलिस ने बताया कि मनावाला गांव में कुछ शरारती लोगों को भगवान श्रीराम का पुतला बनाकर उसे जलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इस संबंध में मंगलवार की देर धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप में एफआइआर दर्ज की हैl पुलिस ने नामजद आरोपियों के नाम चंदन सिंह के बेटे अंग्रेज सिंह, तरलोक सिंह के बेटे अंग्रेज सिंह, जितेंद्र सिंह और 10 अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया हैl

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube