देश विदेश के इतिहास में 25 जुलाई का महत्व :

भारत और दुनिया के इतिहास में 25 जुलाई की तिथि का महत्व कई कारणों से है। इस दिन भारत के साथ साथ विश्व के इतिहास में कुछ ऐतिहासिक घटनाएं घटी थीं। इनमें से प्रमुख हैं :

1689: फ्रांस ने इंग्लैंड पर आक्रमण की घोषणा की।

1813: कलकत्ता (अब कोलकाता ) में पहली नौका दौड़ का आयोजन हुआ।

1814: नियाग्रा फॉल्स के युद्ध में अमेरिका ने ब्रिटेन को हरा दिया था।

1837: इलेक्ट्रिक टेलिग्राफ के इस्तेमाल का पहली बार सफलता पूर्वक प्रदर्शन।

1854: वाल्टर हंट को पहले पेपर शर्ट कॉलर का अमेरिकी पेटेंट हासिल हुआ।

1943: इटली के तानाशाह बेनिटो मुसोलिनी ने सत्ता छोड़ी, जिसके बाद राजा विक्टर इमैनुएल ने मार्शल पायत्रो बादोग्लिओ को नया प्रधानमंत्री बनाया।

1948: आस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम ने भारतीय टीम के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल कर रिकॉर्ड बनाया।

1963: अमेरिका, रूस और ब्रिटेन ने परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि पर हस्ताक्षर किए।

1978: दुनिया के पहली आइवीएफ शिशु लुइस ब्राउन का जन्म आज ही के दिन 1978 में इंग्लैंड के ओल्डहैम शहर में हुआ था।

1977 : 25 जुलाई 1977 को नीलम संजीवा रेड्डी ने देश के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली थी।

1982 : ज्ञानी जैल सिंह , 1992 में शंकर दयाल शर्मा, 1997 में के आर नारायणन, 2002 में एपीजे अब्दुल कलाम, 2007 में प्रतिभा देवीसिंह पाटिल, 2012 में प्रणब मुखर्जी ने भी 25 जुलाई को ही राष्ट्रपति की शपथ ली थी।

2017 : वर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी 2017 में ऐसा ही किया था।

25 जुलाई को प्रमुख व्यक्तित्वों की जयंती :

1894 : विद्वान् शोधकर्मी समीक्षक परशुराम चतुर्वेदी का जन्म 1894 को हुआ था।

1905 : अमेरिकी सेक्सोफोनवादक जॉनी हॉजेज का जन्म 1905 में हुआ।

1919 : भारतीय संगीतकार सुधीर फड़के का जन्म 1919 में हुआ।

1905 : हिंदी चलचित्र अभिनेत्री और गायिका राकेश्वरी का जन्म 1905 में हुआ।

1929 : प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी का जन्म 1929 को हुआ था।

1966 : भारत की प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ हरसिमरत कौर बादल का जन्म 1966 को हुआ था।

1978 : ओल्डहम (ब्रिटेन) में प्रथम परखनली शिशु का जन्म 1978 में हुआ।

25 जुलाई को व्यक्तित्वों की पुण्यतिथि :

1880 : सार्वजनिक कार्यकर्ता गणेश वासुदेव जोशी का निधन 25 जुलाई 1880 को हुआ था।

1956 : उड़ीसा के प्रसिद्ध समाज सुधारक, साहित्यकार और सार्वजनिक कार्यकर्ता गोदावरीश मिश्र का निधन 1956 को हुआ था।

2012 : प्रसिद्ध फ़िल्म निर्देशक बी. आर. इशारा का निधन 2012 को हुआ था।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube