देश विदेश के इतिहास में 24 जुलाई का महत्व : राघवेन्द्र प्रताप सिंह

भारत और दुनिया के इतिहास में 24 जुलाई की तिथि का महत्व कई कारणों से है। इस दिन भारत के साथ साथ विश्व के इतिहास में कुछ ऐतिहासिक घटनाएं घटी थीं। इनमें से प्रमुख हैं :

1758: अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति जॉर्ज वॉशिंगटन उत्तरी अमेरिका की पहली एसेंबली वर्जीनिया हाउस बर्जेसिज में शामिल हुए थे।

1793: फ्रांस ने कॉपीराइट कानून बनाया था।

1823: चिली में दास प्रथा समाप्त हुई थी।

1870: अमेरिका में पहली रेल सेवा की शुरुआत हुई थी।

1890: सोवा बाजार क्लब ने पहली बार किसी इंग्लिश फुटबाल टीम (ईस्ट सरे) के खिलाफ जीत दर्ज की थी।

1911: हैरम बेहन द्वारा माया सभ्यता के लुप्त शहर माचुपिच्चु को खोज निकाला गया था।

1923: लौसन की संधि हुई थी । स्विट्जरलैंड में ग्रीस, बुल्गारिया और प्रथम विश्व युद्ध में शामिल अन्य देशों के बीच हुई इस संधि के द्वारा आधुनिक तुर्की की सीमाओं को व्यवस्थित किया गया।

1932: रामकृष्ण मिशन सेवा प्रतिष्ठान की स्थापना हुई थी।

1937: प्रसिद्ध भारतीय अभिनेता मनोज कुमार का जन्मदिन हुआ था।

1938: इंस्टेंट काफी की खोज हुई की गई थी।

1969: अपोलो-11 अंतरिक्ष यान पृथ्वी पर वापिस लौटा था।

1974: अमेरिका की शीर्ष अदालत ने देश के तत्कालीन राष्ट्रपति निक्सन को वाटरगेट मामले से जुड़े़ सभी टेप जांच एजेंसियों के हवाले करने का आदेश दिया था।

1987: मशहूर उपन्यासकार जेफ़री आर्चर ने डेली स्टार अखबार के खिलाफ लाखों पाउंड का मानहानि का मुक़दमा जीता था।

1989: लोकसभा में विपक्ष के लगभग सभी सदस्यों ने इस्तीफा दिया, जिसे स्वीकार कर लिया गया था।

1999: अमेरिकी अंतरिक्ष यान कोलंबिया का सफल प्रक्षेपण हुआ था।

2000: एस विजयलक्ष्मी शतरंज की पहली महिला ग्रैंडमास्टर बनी थीं।

2004: इटली ने भारतीय पर्यटकों के लिए सात वीजा काल सेंटर शुरू करने का फैसला लिया था।

2005: कोरियाई क्षेत्र को परमाणु हथियारों से मुक्त करने हेतु उत्तर और कोरिया के बीच आम सहमति बनी थी।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube