देश के 10 राज्यों में गरज के साथ भारी बारिश की संभावना, पहाड़ों पर होगी बर्फबारी

 भारत मौसम विज्ञान विभाग ने आज एक बार फिर मौसम में बड़े बदलाव की चेतावनी दी है। जहां उत्तर भारत में ठंड कमजोर पड़ रही है और तापमान में 2-4 डिग्री की बढ़ोतरी होने वाली है, वहीं दक्षिण भारत में कम दबाव प्रणाली के प्रभाव से भारी बारिश और गरज-चमक के साथ आंधी-तूफान की संभावना है। 22 फरवरी को मुख्य रूप से दक्षिण तमिलनाडु और दक्षिण केरल में भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है।

इन राज्यों में होगी बारिश

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने 22 से 24 फरवरी, 2026 के बीच देश के कई हिस्सों में भारी बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की चेतावनी जारी की है। जिन राज्यों में बारिश की संभावना है उनमें जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और तेलंगाना शामिल हैं। 22 और 23 फरवरी को जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में कुछ जिलों में बारिश की संभावना है। वहीं, उत्तराखंड में 22 फरवरी से 24 फरवरी तक बारिश की संभावना है।

दक्षिण भारत में भारी बारिश

दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव क्षेत्र के कारण 21-22 फरवरी को तमिलनाडु (दक्षिणी हिस्से), केरल और माहे में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना। गरज-चमक, बिजली गिरने और 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाओं के झोंके चल सकते हैं।

तटीय और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में 22-24 फरवरी तक हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाएं। दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में 21-24 फरवरी तक इसी तरह का मौसम।

उत्तर भारत में हल्की बारिश/बर्फबारी

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश में 22-23 फरवरी को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या बर्फबारी। उत्तराखंड में 22-24 फरवरी तक हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक। 23-24 फरवरी को छत्तीसगढ़ और ओडिशा में गरज के साथ बारिश और आंधी की चेतावनी। विदर्भ में 23 फरवरी को गरज-चमक संभव।

उत्तर-पश्चिम भारत में गर्मी

अगले 7 दिनों में अधिकतम तापमान 2-4 डिग्री बढ़ेगा। राजस्थान, यूपी जैसे राज्यों में पारा 35-37 डिग्री तक पहुंच सकता है। दिल्ली-NCR में मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन AQI ‘खराब’ श्रेणी में (203 के आसपास)। न्यूनतम तापमान 12-15 डिग्री, अधिकतम में बढ़ोतरी। वहीं यूपी में बारिश की कोई संभावना नहीं, तापमान 29 डिग्री तक रह सकता है।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube