चीनी राष्ट्रीय अल्पसंख्यक जातीय पारंपरिक खेल प्रत‍ियोग‍िता शुरू

यह विभिन्न जातीय लोगों के बीच एकता, मित्रता और साझा प्रगति के खेल प्रतियोगिताओं और भव्य आयोजनों के लिए एक मंच है। सान्या नदी पर इस खेल प्रतियोगिता के उद्घाटन के बाद उसी दिन सुबह प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया। क्वीच्यो टीम ने स्टैंडर्ड ड्रैगन बोट पुरुषों की 1,000 मीटर सीधी दौड़ में पहला पुरस्कार जीता।

प्रतियोगिता शुरू होने से पहले ड्रैगन बोट परेड भी आयोजित की गई। इसमें ड्रैगन बोट रेसिंग और पारंपरिक संस्कृति के महत्व को प्रदर्शित किया गया। उस दिन नारियल के पेड़ पर चढ़ने की प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। प्रतियोगियों को पेड़ के शीर्ष पर जल्दी पहुंचने के लिए अपने हाथों और पैरों का उपयोग कर नारियल के पेड़ पर चढ़ना था।

 

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube