कश्मीर घाटी में कड़ाके की ठंड… शून्य से नीचे पहुंचा पारा

कश्मीर घाटी के पहाड़ी जिलों में पारा शून्य से नीचे चला गया है। जम्मू संभाग के पहाड़ी जिलों में भी तापमान गिरा है। शाम को गलन भरी ठंड का एहसास हो रहा है। मौसम विज्ञान विभाग श्रीनगर के अनुसार एक दिसंबर तक आसमान साफ व मौसम सामान्य बने रहने की संभावना है।

मंगलवार को जम्मू का अधिकतम तापमान 23 व न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बटोटे में न्यूनतम तापमान 4.8, कटड़ा में 9.1, भद्रवाह में 0.4, कठुआ में 8.8, मरीपुर में न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कश्मीर के सभी पहाड़ी जिलों अनंतनाग, श्रीनगर, गुलमर्ग, सोनमर्ग सहित पहलगाम में पारा शून्य से नीचे दर्ज किया गया है। यहां पर कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक मुख्तार अहमद ने बताया कि प्रदेश में एक दिसंबर तक आसमान साफ बने रहने की संभावना है। सुबह व शाम को ठंडी हवाओं के बीच गलन भरी ठंड पड़ेगी।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube