इंडिया पोस्ट जीडीएस कब और कहां से कर सकेंगे डाउनलोड

इंडिया पोस्ट जीडीएस मेरिट लिस्ट इस माह के अंत तक या मार्च के पहले वीक में जारी होने की उम्मीद है। मेरिट लिस्ट में जगह पाने वाले अभ्यर्थियों को डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया में शामिल होना होगा।

इंडिया पोस्ट ग्रामीण डाक सेवक भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को रिजल्ट जारी होने का बेसब्री से इंतजार है जो कभी भी खत्म हो सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस महीने के अंत तक या मार्च के पहले वीक में GDS 1st Merit List 2026 जारी की जा सकती है। मेरिट लिस्ट ऑनलाइन माध्यम से इंडिया पोस्ट की ऑफिशियल वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर उपलब्ध करवाई जाएगी। ध्यान रखें कि किसी भी अभ्यर्थी को पर्सनल रूप से रिजल्ट की जानकारी नहीं दी जाएगी। सभी वेबसाइट पर उपलब्ध मेरिट लिस्ट से नतीजे चेक कर सकेंगे।

बिना परीक्षा इंटरव्यू के होगा चयन
सभी उम्मीदवारों को बता दें कि ग्रामीण डाक सेवक पदों पर अभ्यर्थियों का चयन बिना परीक्षा एवं इंटरव्यू के किया जायेगा। योग्यता के आधार पर शॉर्टलिस्ट करके अभ्यर्थियों को मेरिट लिस्ट में जगह दी जाएगी। लिस्ट में जगह बनाने वाले अभ्यर्थियों को केवल डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया में शामिल होना होगा।

चयनित उम्मीदवारों का वेतन
जिन अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के बाद नियुक्ति प्रदान की जाएगी उनको पद के अनुसार वेतन मिलेगा। BPM पदों के लिए चयनित होने पर 12,000 से 29,380 रुपये प्रतिमाह वेतन प्रदान किया जायेगा वहीं ABPM/ Dak Sevak पदों पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 10,000 से 24,470 रुपये प्रतिमाह सैलरी मिलेगी।

मेरिट लिस्ट कैसे कर पाएंगे डाउनलोड?
जीडीएस 1st मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से नीचे दी जा रही स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से रिजल्ट चेक कर सकेंगे-
इंडिया पोस्ट मेरिट लिस्ट 2026 जारी होते ही सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर विजिट करना होगा।
वेबसाइट के होम पेज पर आपको Candidate’s Corner में सबसे नीचे ऑनलाइन इंगेजमेंट में जाना होगा।
अब यहां अपने राज्य को चुनें और उसमें मेरिट लिस्ट के लिंक पर क्लिक करना होगा।
अब एक पीडीएफ स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जिसमें आप अपनी डिटेल चेक कर सकेंगे।

मेरिट लिस्ट में सफल उम्मीदवारों पोस्ट नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर एवं डिवीजन सहित अन्य डिटेल दर्ज होगी। लेटेस्ट अपडेट के लिए अभ्यर्थियों को समय समय पर ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी जाती है।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube