शिमला से शुरू हुआ बड़ा जन जागरूकता अभियान शुरू

हिमाचल प्रदेश में चिट्टा के खिलाफ शनिवार से एक बड़ा जन जागरूकता अभियान शुरू किया गया। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू सुबह ऐतिहासिक रिज मैदान से चिट्टा विरोधी जागरूकता अभियान की शुरुआत एंटी-चिट्टा वॉकथॉन को हरी झंडी दिखाकर की। आयोजन में सैकड़ों लोगों के हिस्सा लिया। अगले तीन माह तक चलने वाले इस अभियान के तहत प्रदेश के सभी जिलों में एंटी-चिट्टा वॉकथॉन आयोजित की जाएंगी। मुख्यमंत्री ने इस अभियान को जन आंदोलन बनाने की घोषणा की है।

एंटी-चिट्टा वॉकथॉन ऐतिहासिक रिज से लेकर चौड़ा मैदान तक आयोजित की गई । आयोजन में राज्यपाल सहित पूरे मंत्रिमंडल, प्रदेश के विधायकों, सभी विभागों के अधिकारियों, स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों और समाजसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने शिरकत की। इस दाैरान रिज मैदान और सीटीओ चौक पर जुबा डांसकर बच्चों ने नशा त्यागने और स्वस्थ जीवन शैली अपनाने का संदेश दिया। हिमाचल पुलिस आर्केस्ट्रा की टीम ने भी इस मौके पर अपनी प्रस्तुति दी। राज्य स्तरीय वॉकथॉन के बाद, जिला और उप मंडल स्तरों पर भी ऐसे ही कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू ने लोगों को दिलाई नशे से दूर रहने की शपथ

इस दाैरान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने भारत माता की जय का नारा लगाते हुए उपस्थित लोगों को नशे या किसी भी मादक पदार्थ का सेवन नहीं करने, चिट्टा व अन्य सभी प्रकार के नशे से दूर रहने, परिवार-समाज को नशामुक्त जीवन जीने के लिए प्रेरित करने, मिलकर नशे की बुराई को मिटाने के लिए जागरूकता बढ़ाने के साथ स्वच्छ और स्वस्थ हिमाचल का निर्माण करने की शपथ दिलाई।

चिट्टा हमारे बच्चों की मुस्कान छीन रहा है, युवाओं के सपने जला रहा: सीएम

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार तो अपना काम कर ही रही है लेकिन नशे, चिट्टे के खात्मे के लिए समाज के हर वर्ग को आगे आना होगा। चिट्टा के खिलाफ सरकार ने जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है। उन्होंने चेताया कि चिट्टा माफिया काले कारोबार को छोड़ दें, नहीं तो जेल जाने के लिए तैयार रहें। नशे की तस्करी पर आजीवन कारावास, 10 लाख तक जुर्माना लगाया जाएगा। कहा कि जल्द ही 100 एंटी चिट्टा वालंटियरों भर्ती किए जाएंगे। इन्हें सरकार प्रोत्साहन राशि देगी। चिट्टा एक जहर नहीं, हमारी प्रदेश की आत्मा पर हमला है। चिट्टा हमारे बच्चों की मुस्कान छीन रहा है, युवाओं के सपने जला रहा, परिवारों की खुशियां तोड़ रहा, प्रदेश में अपराध बढ़ रहा है। यह जहर न केवल नसों में नहीं चढ़ता, यह पूरे समाज की रगों को जलाने लगता है। यह एक व्यक्ति नहीं, पूरे परिवार और पीढ़ियों को तबाह कर देता है।

शिमला शहर में लगा कई किलोमीटर लंबा जाम, लोग परेशान

एंटी-चिट्टा वॉकथॉन का आयोजन ऐतिहासिक रिज से लेकर चौड़ा मैदान तक किया गया। इसमें सैकड़ों लोग शामिल हुए। इसके चलते चौड़ा मैदान सड़क बंद कर दी है। इससे शहर में लंबा जाम लग गया। लोग दो घंटे से अधिक समय से जाम में फंसे रहे। शहर में करीब पांच किलोमीटर लंबा जाम लग गया। ओल्ड बसस्टैंड से समरहिल और घोड़ाचौकी तक लंबा जाम लगा।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube