यू-ट्यूब पर तहलका मचाने वाली इस सिंगर के फैन हुए अभिनेता ऋतिक रोशन

अभिनेता ऋतिक रोशन ने बताया है कि वह भारतीय मूल की अमेरिकी और सिंगर और यूट्यूब सेंसेशन विद्या अय्यर के प्रशंसक हैं. विद्या यू-ट्यूब पर विद्या वॉक्स के नाम से एक चैनल चलाती हैं. ऋतिक ने मंगलवार ट्विटर पर विद्या के साथ एक तस्वीर शेयर की. ऋतिक ने तस्वीर के कैप्शन में लिखा, “लेडीस एंड जेंटलमैन, विद्या वॉक्स मेरे घर आई हैं. क्या कहूं, मैं उनका प्रशंसक हूं. आपके संगीत के लिए विद्या वॉक्स आपका धन्यवाद. आपके और अमेरिकी संगीतकार शंकर (टकर) के साथ शानदार मुलाकात.”

वहीं, विद्या ने भी इसे शानदार बताते हुए कहा कि ऋतिक से मुलाकात के बाद वह नौवें आसमान पर पहुंच गई हैं. विद्या अय्यर, जिन्हें यू-ट्यूब पर नाम “विद्या वॉक्स” नाम से भी जाना जाता हैं, एक भारतीय मूल की अमेरीकी यूट्यूब गायक हैं. विद्या का जन्म चेन्नई में हुआ था, लेकिन उनकी परवरिश वरजीनिया में हुई. विद्या की एक जुड़वां बहन भी हैं और वो बी एक सिंगर हैं.

विद्या अपने बालो के रंग के लिए भी प्रसिद्ध हैं. उन्होंने डी के नागराजन से कारनाटिक से संगीत सीखा है. यूट्यूब चैनल पर अपनी बहन वंदना के साथ उन्होंने यूट्यूब पर कई वीडियो अपलोड किए हैं. 2015 में विद्या ने अपने यूट्यूब पेज “विद्या वॉक्स” पर अपना पहला मैशप कवर जारी किया जिसे 2.1 मिलियन व्यूज मिले.

YouTube player

उनके मैशप गानों में ने शाहरुख खान, अक्षय कुमार, डिप्लो, मेजर लेजर और रितिक रोशन की पसंदों का भी ध्यान आकर्षित किया है. वह भोजपुरी, अंग्रेजी, फ्रेंच, हिंदी, मलयालम, तमिल और तेलगू सहित कई भाषाओं में गाती हैं.

YouTube player

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube