यूपी: लखनऊ की बड़ी रैली के बाद एक्शन के मोड में आईं मायावती

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश के पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगी। इस दौरान वह बीती 9 अक्तूबर को पार्टी संस्थापक कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस पर आयोजित रैली को सफल बनाने वाले पार्टी के सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करने के साथ उनका हौसला भी बढ़ाएंगी।

बता दें कि बैठक में आगामी पंचायत चुनाव और डेढ़ साल बाद प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर दिशा-निर्देश भी दिए जाएंगे। इसके अलावा पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए गांव-गांव में बूथ स्तर पर बैठकों का आयोजन करने के बाबत पूर्व में दिए गए निर्देशों की समीक्षा भी होगी।

नौ अक्तूबर को हुई थी सफल रैली
बसपा ने बीते नौ अक्तूबर को सफल रैली का आयोजन किया था। इस रैली में बड़ी संख्या में समर्थक उमड़े थे। एक अनुमान के मुताबिक करीब पांच लाख लोग इस रैली में शामिल हुए थे। बसपा संगठन इस रैली से उत्साहित था। इस रैली में मायावती ने आकाश आनंद को बड़ी जिम्मेदारी देने के संकेत दिए थे।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube