महिला को घर में अकेला देख घर में घुसा पड़ोसी युवक, धमकी देकर किया दुष्कर्म

भिवानी। महिला का पति रात को किसी काम से घर से बाहर गया हुआ था। इसका पता जब पड़ोसी युवक को लगा तो वह चुपके से घर में दाखिल हुआ और महिला से जबरन दुष्कर्म किया। मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि हो गई है। पुलिस ने आरोपित पर मामला दर्ज कर लिया है।सिवानी थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली महिला ने बताया कि उसका पति किसी काम से बाहर गया हुआ था। इस दौरान वह व उसकी सास घर पर अकेले थे। रात 12 बजे वह सोए हुए थे। इसी दौरान अचानक पड़ोस में रहने वाला एक युवक घर के अंदर दाखिल हुआ और उससे छेड़छाड़ करने लगा।

महिला के मुताबिक उसने जब शोर मचाने का प्रयास किया तो आरोपित ने उसका मुंह बंद कर दिया। कहा कि अगर उसने शोर मचाया या किसी को कुछ बताया तो वह उसे जान से मार देगा। इसके बाद आरोपित ने उससे दुष्कर्म किया। पुलिस ने महिला की सामान्य अस्पताल में मेडिकल जांच करवाई, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हो गई है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। इस बारे में महिला थाने की एसएचओ डॉ. नन्ही देवी ने बताया कि पुलिस ने महिला के बयान पर गांव के ही एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube