मर्सीलेस विलेन बनकर लौटे संजय दत्त, ‘शमशेरा’ में देंगे रणबीर को टक्कर

फिल्म ‘शमशेरा’ में अभिनेत्री वाणी कपूर अभिनेता रणबीर कपूर की नायिका के रूप में नजर आएंगी. निर्देशक करण मल्होत्रा ने इसकी पुष्टि की.करण ने जारी बयान में कहा, “फिल्म में वाणी रणबीर की नायिका की भूमिका में हैं और उनके किरदार के सफर में महत्वपूर्ण सहयोगी हैं. उनके किरदार का ग्राफ फिल्म की पृष्ठभूमि से जुड़ा हुआ है.”

उन्होंने कहा कि इस किरदार के लिए वाणी बिल्कुल उपयुक्त हैं. वह एक अच्छी अदाकारा, डांसर और खूबसूरत हैं. हम दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए पर्दे पर कुछ नया व शानदार लाना चाहते थे और वाणी इसके लिए बिल्कुल फिट हैं. फिल्म में हैरतअंगेज एक्शन दृश्य होंगे. रणबीर कपूर इसमें बिल्कुल अलग अवतार में नजर आएंगे. फिल्म ‘शमशेरा’ की शूटिंग साल 2018 के अंत में शुरू होगी और 2019 के मध्य तक शूटिंग पूरी हो जाएगी. वहीं इस फिल्म में संजय दत्त विलेन की भूमिका में नजर आएंगे.

बता दें कि रणबीर कपूर 9 साल के अंतराल के बाद इस वायआरएफ कंपनी के साथ काम कर रहे हैं. वाईआरएफ के साथ उनकी आखिरी फिल्म ‘रॉकेट सिंह : सेल्समैन ऑफ द ईयर’ थी.फिल्म के बारे में बात करते हुए रणबीर कपूर ने कहा- ‘शमशेरा’ ऐसी फिल्म है जिसमें मुझे काफी कुछ करने को मिलेगा बल्कि ये फिल्म मुझे कंफर्ट जोन से बाहर जाने में मदद करेगी. मैं इसे एक चैलेंज की तरह लेने के लिए तैयार हूं.

‘शमशेरा’ की शूटिंग इसी साल के अंत तक शुरू हो सकती है और 2019 के मध्य तक इसकी शूटिंग खत्म भी हो जाएगी. फिल्म में रणबीर ‘नेवर सीन बिफोर’ यानी कि कभी न देखे गए अवतार में नजर आने वाले हैं. इस फिल्म के अलावा रणवीर कपूर फिल्म निर्देशक अयान मुखर्जी की सुपरहीरो फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में भी नजर आएंगे.

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube