भारत-यूएई के बीच महाजंग आज

एशिया कप 2025 का आगाज आज यानी 9 सितंबर से होने जा रहा है, जहां ओपनिंग मैच अफगानिस्तान और हांगकांग के बीच खेला जाएगा। डिफेंडिंग चैंपियंस टीम इंडिया अपने अभियान का आगाज यूएई के खिलाफ 10 सितंबर को खेलकर करेगी।

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम की नजरें एशिया कप का खिताब 9वीं बार जीतने पर है, जिसके लिए आज यूएई के खिलाफ टीम इंडिया जीत के साथ अपने अभियान का आगाज करना चाहेगी। बता दें कि भारत ने अब तक एशिया कप की ट्रॉफी 8वीं बार जीत ली हैं और वह एशिया कप इतिहास की सबसे सफल टीम है।

एशिया कप 2025 में भारतीय टीम का पहला मुकबला यूएई से आज यानी10 सितंबर को होना है। दोनों ही टीमें ग्रुप-ए का हिस्सा है और दोनों के बीच मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से खेला जाएगा। यानी आधे घंटे पहले 7:30 बजे टॉस का सिक्का उछलेगा।

टीम इंडिया के कप्तान- सूर्यकुमार यादव

यूएई के कप्तान- मुहम्मद वसीम

कहां देख सकते हैं IND vs UAE मैच का लाइव टेलीकास्ट

भारत बनाम यूएई के बीच एशिया कप 2025 के दूसरे मैच का लाइव टेलीकास्ट फैंस सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं।

India के मैच और उनकी टाइमिंग

10 सितंबर- भारत बनाम यूएई- दुबई- रात 8 बजे
14 सितंबर-भारत बनाम पाकिस्तान- दुबई- रात 8 बजे
19 सितंबर- भारत बनाम ओमान- अबू धाबी- रात 8 बजे
28 सितंबर- फाइनल- दुबई- रात 8 बजे

IND vs UAE की टीमें इस प्रकार

भारत- सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।

रिजर्व प्लेयर: प्रसिद्ध कृष्णा, वॉशिंगटन सुंदर, रियान पराग, ध्रुव जुरेल और यशस्वी जायसवाल।

यूएई- मुहम्मद वसीम (कप्तान), अलीशान शराफू, अर्यांश शर्मा (विकेटकीपर), आसिफ खान, ध्रुव पराशर, इथान डि सूजा, हैदर अली, हर्षित कौशिक, जुनैद सिद्धीकी, मतिउल्लाह खान, मोहम्मद फारूक, मोहम्मद जवादुल्लाह, मोहम्मद जोहैब, राहुल चोपड़ा (विकेटकीपर), रोहिद खान, सिमरनजीत सिंह, सगीर खान।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube