दिल्ली-यूपी समेत 9 राज्यों मे बारिश से फिर बढ़ेगी ठंड, द्रास में -15 डिग्री तापमान

हिमालयी क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के बाद से उत्तर भारत ने फिर से वापसी कर ली है। पहाड़ों पर चलने वाली सर्द हवाओं का असर मैदानी इलाकों में भी बढ़ गई है।

दिल्ली समेत कई राज्यों में ठिठुरन, गलन और शीतलहर का कहर देखने को मिल रहा है। वहीं, मौसम विभाग ने आज भी भारी बर्फबारी और बारिश का अलर्ट जारी किया है।

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के असर से 03 फरवरी को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। इसके अलावा उत्तर-पश्चिम भारत और मध्य भारत के आस-पास के मैदानी इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है।

माइनस में पहुंचा तापमान
पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी इलाकों में तापमान माइनस में चला गया है। जम्मू कश्मीर के गुलमर्ग में माइनस 8 डिग्री सेल्सियस और लद्दाख के द्रास में माइनस 15 डिग्री सेल्सियस तक तापमान दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है।

कोहरे का अलर्ट
IMD का कहना है कि पंजाब, हरियाणा और उत्तरी मध्य प्रदेश में आज घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। वहीं, यूपी और बिहार में कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। राजस्थान के 17 जिलों में भी कोहरे का येलो अलर्ट है। इसके अलावा मध्य प्रदेश के 20 जिलों में बारिश होने के आसार है।

बिहार में छाएंगे बादल
IMD ने बिहार के 5 जिलों में कोहरे की चेतावनी जारी की है। इस दौरान विजिबिलिटी कम रहने की संभावना है। वहीं, राजधानी पटना में हल्के बादल छाए रहेंगे। धुंधली धूप और शीतलहर के बीच ठंड का एहसास बढ़ सकता है।

दिल्ली में होगी बारिश
पहाड़ों पर बढ़ती ठंड का असर दिल्ली में भी देखने को मिलेगा। दिल्ली के कई इलाकों में सुबह की शुरुआत कोहरे के साथ हुई है। मौसम विभाग ने दिल्ली एनसीआर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की भी संभावना जताई है।

यूपी में चलेंगी तेज हवाएं
मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के भी कई जिलों में हल्की बारिश की चेतावनी दी है। प्रयागराज, वाराणसी, चित्रकूट, झांसी, आजमगढ़ और बलिया समेत आसपास के इलाकों में शीतलहर कहर बरसाएगी। वहीं, लखनऊ, कानपुर, अयोध्या, मथुरा और आगरा में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube