‘दारू बिहार में बैन…’ पर भोजपुर की सनी लियोनी का धमाल, ठुमके लगाए हैं कमाल

भोजपुरी फिल्मों की एक मशहूर एक्ट्रेस पल्लवी सिंह को बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी के नाम से जाना जाता है. वजह ये है कि पल्लवी, पूरी तरह सनी लियोनी की तरह दिखती हैं यहीं नहीं खुद पल्लवी भी पूरी तरह सनी से प्रभावित हैं. पल्लवी सनी को पूरा कॉपी करती हैं. यहां तक कि उन्होंने अपना नाम भी पल्लवी सिंह से बदलकर सनी सिंह रख लिया है. यहां तक कि अब लोग भी उन्हें सनी सिंह कहकर बुलाते हैं. भोजपुरी फिल्मों में काम करने वाली पल्लवी सिंह को उनके दोस्त हमेशा कहते थे कि उनका चेहरा और फिगर बिलकुल सनी लियोनी जैसा है. कुछ दोस्त तो पल्लवी को सनी कहकर ही बुलाते थे. पल्लवी सिंह का गाना ‘दारू बिहार में बैन’ इन दिनों इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है. यह गाना न केवल यूपी-बिहार के युवाओं की जुबान पर चढ़ा हुआ है बल्कि देश भर में लोकप्रिय हो रहा है.

वीडियो में पल्लवी का बोल्ड अंदाज काफी पसंद किया जा रहा है। इस लेटेस्ट आइम नंबर के बोल हैं ‘बाटे दारू बिहार में बैन…’.यूपी बिहार में होने वाली हर शादी में ये गाना डिमांड में है. वेब म्यूजिक द्वारा अपलोड किए गए इस वीडियो को अब तक 235,591 बार देखा जा चुका है.पल्लवी उर्फ़ सनी बताती हैं कि जब मैंने फ़िल्मी लाइन में आने का फैसला किया, तब मेरे माता-पिता कहने लगे कि फिल्मों में काम करने की बजाय नौकरी कर लो. हालांकि मेरी जिद के बाद दोनों मान गए, लेकिन कहा कि संभल कर रहना और इस तरह भोजपुरी फ़िल्म इंडस्ट्री को उनकी ख़ुद की सनी लियोनी मिल गई.

देखें विडियो:-

YouTube player

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube