तीन युवकों ने दो भाइयों के पेट में मारा चाकू

फरीदाबाद के बल्लभगढ़ स्थित राजीव कॉलोनी के होली चौक के पास देर रात दो भाइयों के ऊपर कुछ युवकों ने चाकुओं से हमला कर दिया। इस हमले में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनको उपचार के लिए बीके अस्पताल में भर्ती करवाया।

राजीव कॉलोनी के रहने वाले हरीश ने बताया कि कई वर्षों से वह राजीव कॉलोनी में अपने भाई राजेश व परिवार के साथ किराए के मकान में रह रहे है। दोनों भाई निजी कंपनी में काम करते है। मंगलवार रात को कॉलोनी के रहने वाले अतुल, राजा और टनकु ने उसके भाई राजेश के ऊपर चाकू और लाठी डंडे से हमला कर दिया। जब वह बीच बचाव करने के लिए गए तो आरोपियों ने उनके ऊपर भी चाकू से हमला कर दिया। आरोपियों ने उनके ऊपर चाकू से कई बार वार किया। दोनों इस घटना में गंभीर रुप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए बीके अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

पहले हुई थी कहासुनी
हरीश ने बताया कि कुछ समय पहले उनके भाई का आरोपियों के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। जिसका राजीनामा हो गया था। उसी की रंजिश रखते हुए आरोपियों ने उनके ऊपर लाठी डंडे व चाकू से हमला किया। इस मामले की शिकायत पुलिस को दे दी है।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube