डिविलियर्स का ‘हवा-हवाई’ कैच देख ‘रियल सुपरमैन’ दंग, विराट सन्न

नई दिल्ली. क्रिकेट की फील्ड पर आपने कई कैच देखे होंगे लेकिन ऐसे हैरतअंगेज कैच कम ही देखे होंगे जैसा बेंगलुरु में देखने को मिला. RCB और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले IPL मुकाबले के दौरान एबी डिविलियर्स ने एक ऐसा हवा-हवाई कैच पकड़ा जिसके बाद उनकी तुलना सुपरमैन से की जा रही है. लेकिन, सच तो ये है कि खुद रियल सुपरमैन भी डिविलियर्स के कमाल के कैच को देखकर दंग है. यही नहीं, डिविलियर्स के करिश्माई कैच को देखने के बाद उसने अपनी प्रतिक्रिया भी दी है. अब बड़ा सवाल ये है कि आखिर उस कैच में ऐसा क्या है, तो आप खुद ही देख लीजिए.

क्रिकेट के जानकार इस कैच को टूर्नामेंट का बेस्ट कैच आंक रहे हैं. हवा में छलांग लगाते हुए बाउंड्री लाइन के पार गिरने वाली गेंद को कैच में तब्दील करना आसान नहीं है, लेकिन बेंगलुरु में डिविलियर्स ने इस नामुमकिन को मुमकिन कर दिखाया है. तभी तो इसे देखकर रियल सुपरमैन भी भौचक्का है. रियल सुपरमैन से यहां मेरा मतलब क्रिकेट के रियल सुपरमैन जोंटी रोड्स से है. 90 के दशक में जोंटी रोड्स की फील्डिंग की तूती बोलती थी. फील्डिंग में उनकी अनोखी काबिलियत की वजह से उन्हें क्रिकेट का सुपरमैन कहा जाता था. ऐसे में जब उन्होंने पहले डिविलियर्स का शानदार कैच देखा तो चक्कर खा गए फिर उन्होंने इस करतब को समझने के लिए उस कैच का रिप्ले भी देखा जिसका जिक्र उन्होंने अपने ट्वीट में भी किया है.

📽📽📽 Spiderman-Superman-AB-MAN. Magical from @abdevilliers17 #VIVOIPL #RCBvSRH

A post shared by IPL (@iplt20) on


एबी के हैरतअंगेज भरे कारनामें ने खतरनाक दिख रहे सनराइजर्स के बल्लेबाज एलेक्स हेल्स को जिस अंदाज में पवेलियन की राह पकड़ाकर टीम की जीत की बुनियाद रखी, उसे देखकर विराट का दिमाग भी सन्न है.

RCB के कप्तान को अपने साथी खिलाड़ी इस बेजोड़ करिश्में पर अब तक यकीन नहीं हो रहा. विराट ने पहले तो मैच के बाद डिविलियर्स की कैच की तारीफ में कसीदे पढ़े और कहा ये हाड़-मांस वाले आम इंसान का काम नहीं हो सकता.

डिविलियर्स के कैच की तारीफ करते विराट यहीं नहीं थमे इसके बाद जब वो होटल पहुंचे तो सोने के पहले ट्वीट किया आज उन्होंने साक्षात सुपरमैन देखा है. 

हालांकि खुद कैच को पकड़ने वाले डिविलियर्स का कहना है कि ऐसा कुछ नहीं है. वो कोई सुपरमैन नहीं बल्कि आम इंसान ही है. डिविलियर्स ने कहा, ” अच्छा लगता है जब आपके बारे में इस तरह से बातें होती हैं. लेकिन, मैंने बस अपने गेंदबाजों पर से दबाव कम करने का काम किया. मैं भी इंसान ही हूं.”

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube