‘झूमा भाभी’ बनकर आ रही हैं बिग बॉस की ये कंटेस्टेंट, ज़रा बिंदास अंदाज तो देखिए: विडियो

भोजपुरी एक्ट्रेस और ‘बिग बॉस-10’ में नजर आ चुकीं मोनालिसा एक अनोखे अंदाज में वापसी कर रही हैं. हाल ही में मोनालिसा ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर ‘दुपुर ठाकुरपो 2’का प्रोमो सॉन्ग शेयर किया है. जिसमें वे एक हॉट अंदाज में नज़र आ रही हैं.  ‘दुपुर ठाकुरपो 2’ बंगाली वेब सीरीज है. यह इस सीरीज का दूसरा सीजन है. मोनालिसा झूमा भाभी के किरदार में दिखेंगी और यह सीरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म होईचोई पर देखा जा सकेगा.


इस गाने में बंगाली बहू के अवतार में मोनालिसा जम रही है. माथे पर लाल रंग के कुमकुम की एक बिंदी लगाए देसी लुक में मोनालिसा बेहद खूबसूरत दिख रही हैं. मोना ने हाथ में शाखा-पोला भी पहना है जो उनके शादीशुदा बंगाली लुक को कम्पलीट करता है.


बता दें, मोनालिसा का असली नाम अंतरा बिश्वास है. वे लगभग 125 से ज्यादा भोजपुरी फिल्में कर चुकी हैं. लेकिन ‘बिग बॉस-10’ में उनकी पारी ने उन्हें जबरदस्त लोकप्रियता दिलाने का काम किया. मोनालिसा ने शो के दौरान ही अपने बॉयफ्रेंड विक्रांत सिंह राजपूत से शादी कर ली थी. विक्रांत भी भोजपुरी फिल्मों के एक्टर हैं. देखना यह है कि झूमा भाभी का मोनालिसा का यह किरदार उन्हें किन बुलंदियों तक पहुंचाता है.

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube