झारखंड पात्रता परीक्षा के लिए अलायड विषयों को भी मिली अनुमति

झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने झारखंड पात्रता परीक्षा (JET) 2024 के तहत अब अलायड विषयों के उम्मीदवारों को भी आवेदन की अनुमति दी है और परीक्षा में 15 नए विषय शामिल किए गए हैं, जिससे अधिक अभ्यर्थियों को पात्रता परीक्षा में भाग लेने का अवसर मिलेगा।

झारखंड उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के आदेश के अनुसार, यह निर्णय UGC-NET और अन्य राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के नियमों के अनुरूप लिया गया है, जो उम्मीदवार पहले आवेदन कर चुके हैं, वे चाहें तो आवेदन सुधार के दौरान अपने विषय में बदलाव कर सकते हैं।

मुख्य विषय और उनके संबंधित विषय

मुख्य विषय कोड संबंधित विषय

जीवन विज्ञान 703 जैव प्रौद्योगिकी, सूक्ष्म जीव विज्ञान, जैव सूचना विज्ञान, जैव रसायन, जैव विज्ञान

इतिहास 06 पुरातत्व

श्रम एवं समाज कल्याण (सामाजिक कार्य) 55 ग्रामीण विकास

गृह विज्ञान 12 नैदानिक पोषण और आहार विज्ञान, वस्त्र एवं फैशन डिजाइनिंग

भौतिक विज्ञान (भौतिकी) 705 इलेक्ट्रॉनिक्स विज्ञान

भूविज्ञान 702 भूभौतिकी, पृथ्वी, वायुमंडलीय और महासागर विज्ञान

प्रदर्शन कला (नृत्य/नाटक/रंगमंच) 65 रंगमंच कला

कंप्यूटर विज्ञान एवं अनुप्रयोग 87 कंप्यूटर अनुप्रयोग

आवेदन की समय सीमा बढ़ी

झारखंड पात्रता परीक्षा 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि अब 1 दिसंबर 2025 रात 11:45 बजे तक कर दी गई है। उम्मीदवार 2 दिसंबर 2025 शाम 5:00 बजे तक आवेदन शुल्क जमा कर सकेंगे। वहीं, यदि किसी उम्मीदवार को अपने आवेदन में संशोधन करना है, तो वह 3 दिसंबर से 5 दिसंबर 2025 शाम 5:00 बजे तक सुधार विंडो के माध्यम से बदलाव कर सकता है।

अलायड विषय क्या होता है?

जब किसी मुख्य विषय से मिलता-जुलता कोई दूसरा विषय होता है, जिसे उसी क्षेत्र का हिस्सा माना जाता है, तो उसे अलायड विषय कहा जाता है।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube