ससुराल में जाकर युवक ने पत्नी को गोली मारी …………

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एटा में ससुराल में पत्नी को लेने आए युवक ने उसे गोली मारने के बाद खुद को भी गोली मार ली। गोली पत्नी के हाथ में लगी है जबकि उसने खुद को कनपटी में गोली मारी है। गोलियों की आवाज सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस को वारदात की सूचना दी। मौके पर पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल भिजवाया। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।                                                                                                                                                                                              थाना निधौलीकलां क्षेत्र के गांव गहराना निवासी दुर्गेश लोधी (40 वर्ष) की थाना अवागढ़ क्षेत्र के गांव हिनोना में ससुराल है। शनिवार को पत्नी सुखदेवी को लेने के लिए ससुराल गया था। दोनों की 22 साल पहले शादी हुई थी और दोनों ही नि:संतान हैं। शनिवार की देर शाम पति-पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आक्रोशित पति ने पहले गोली पत्नी को मारी और दूसरी गोली अपनी कनपटी पर मार ली। एक साथ दो फायर होते ही परिवार में भगदड़ मच गई। कुछ ही देर में आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल के लिए भेजा है। जहां से उसे आगरा रेफर कर दिया गया है। जानकारी मिलने पर थाना अवागढ़ पुलिस के अलावा सीओ जलेसर भी मौके पर पहुंच गए। घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। हालांकि युवक के भाई नेकसे का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने ही उसे गोली मारी है। उन्होंने उसे फोन करके घर बुलाया था।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com