यूपी के इन जिलों में आज और कल बारिश की संभावना, गर्मी से मिलेगी राहत

अब शनिवार और रविवार को फिर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। अगले 24 घंटों में क्षेत्र में मानसून की सक्रियता बढ़ सकती है। बारिश न होने से लगातार तापमान चढ़ रहा है जिससे लोग उमस भरी गर्मी से परेशान हैं।

कानपुर में शुक्रवार को अधिकतम तापमान गुरुवार को 36.8 के मुकाबले 38.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। रात का तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस रहा। इसमें किसी तरह का बदलाव नहीं हुआ। हवा की तेज गति औसतन 10 किमी प्रति घंटा रही लेकिन इसके बावजूद कोई राहत नहीं मिली। धूप इतनी तेज थी कि सड़क पर चलना लोगों के लिए मुश्किल हो रहा था।

उमस से रात-दिन जीना मुश्किल

उमस रात-दिन एक जैसी हो रही है जिससे लोगों का जीना मुश्किल हो गया। आधी रात के बाद चलने वाली हवाएं भी राहत नहीं दे पा रही हैं। सुबह से ही तेज धूप और नमी के कारण उमस परेशानी का सबब बनी हुई है।

मिलेगा अब थोड़ी राहत

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की मानें तो शनिवार और रविवार को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। बादलों ने दस्तक दे दी है और यह बादल अगले 72 घंटों तक राहत दे सकते हैं। सीएसए के मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन पांडेय ने बताया कि आगे मानसूनी बारिश की पूरी संभावना है, बशर्ते हवा अनुकूल रहे और कम दबाव का क्षेत्र बन जाए।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com