मेरठ : चेन लूटने आए बदमाशों से भिड़ी 55 साल की वीरेंद्री, 2 को दबोचा

मेरठ के सैनिक विहार कॉलोनी निवासी 55 साल की वीरेंद्री सिरोही के साहस को सलाम है। बेटी से चेन लूट के दौरान वीरेंद्री घर के बाहर बदमाशों से भिड़ गई। मां-बेटी ने मिलकर दोनों बदमाशों को धर लिया। लुटेरों ने हमला किया, लेकिन वीरेंद्री पीछे नहीं हटी और लुटेरों को जमकर पीटा। कॉलोनी के लोग भी मदद को पहुंच गए और आरोपियों को कब्जे में लिया। बाद में लुटेरों को पुलिस के हवाले किया गया। बदमाशों ने दर्जनों लूट की वारदात कबूल की हैं।

सैनिक विहार कॉलोनी निवासी कर्णवीर सिंह सिरोही रिटायर्ड फौजी हैं। इनकी बेटी लीना सिरोही मायके आई हुई है। लीना शुक्रवार दोपहर घर के बाहर गली में एक बुजुर्ग से सामान खरीद रही थी। इसी दौरान बाइक पर दो लुटेरे आए और लीना की सोने की चेन लूट ली। इसी बीच लीना की मां वीरेंद्री गेट से दौड़कर आई और बदमाश से भिड़ गई। लुटेरा अपने साथी के साथ बाइक पर फरार होने लगा। वीरेंद्री उनकी बेटी लीना और लीना के भतीजे कुशाग्र बदमाशों के पीछे दौड़े और हल्ला मचा दिया।

वीरेंद्री सिरोही ने बाइक पर पीछे बैठे बदमाश को पकड़कर खींचा और नीचे गिरा दिया। इससे बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क पर गिर गई। वीरेंद्री और उनके परिवार के सदस्यों ने बदमाशों को दबोच लिया और पिटाई कर दी। शोर सुनकर कॉलोनी के लोग भी जमा हो गए और बदमाशों को सबक सिखाया। पुलिस को सूचना दी गई। आरोपियों से सोने की चेन बरामद कर ली गई। दोनों लुटेरे शामली के रहने वाले हैं। लुटेरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। 

बदमाशों की पहचान
1. काला निवासी फोकसा, झिंझाना शामली
2. कार्तिक निवासी फोकसा, झिंझाना शामली

शामली से आकर करते थे लूट
पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी शातिर लुटेरे हैं। अभी तक दो दर्जन लूटपाट कर चुके हैं। इन बदमाशों ने मेरठ समेत कई जगहों पर घटना की है। पुलिस पूछताछ में लगी है। इनका अपराधिक इतिहास निकाला जा रहा है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com