बुआ और बबुआ बरी -बारी उत्तर प्रदेश को लुटे – केशव प्रसाद मौर्य

बलिया : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि चार चरणों के चुनाव ने यह साबित कर दिया है कि साइकिल पंक्चर और हाथी बेहोश हो गया है। प्रदेश की जनता ने भाजपा की सरकार बनाने का मन बना लिया है। सपा-बसपा पर हमलावर मौर्य ने 14 सालों तक यूपी को लूटने का काम हुआ है। ‘बुआ’ व ‘बबुआ’ एक-दूसरे की भ्रष्टाचार की फाइलों को दबाते रहे। भाजपा की सरकार बनते ही इनकी जांच होगी और दोषियों पर कार्रवाई की जायेगी।

बिल्थरारोड सुरक्षित सीट के लिए अपने प्रत्याशी के पक्ष में मौर्य ने शनिवार को डीएवी इंटर कालेज के मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। कहा कि अखिलेश सरकार विज्ञापनों के जरिये झूठे विकास का दावा कर प्रदेश की जनता को धोखा नहीं दे सकती है। दूसरी ओर अराजकता व गंुडाराज को खत्म करने का दावा करने वाली बसपा का नारा अब बदल गया है। गुंडे व अपराधी अब ‘हाथी’ पर सवार हो गये हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने नोटबंदी को गरीब जनता के हक में लिया गया निर्णय करार दिया। इस एक फैसले से पाकिस्तान में नकली नोट छापने की फैक्ट्रियों पर ताला लग गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गरीबों, किसानों, नौजवानों व महिलाओं की लड़ाई लड़ रहे हैं। कहा कि एक तरफ भाजपा के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है वहीं यूपी पीछे हो रहा है। अब ऐसा नहीं होगा। चुनाव के बाद देश के साथ प्रदेश भी तरक्की करेगा। सरकार के इशारे पर काम करने वाले अधिकारियों को नसीहत दी कि बेहतर होगा कि वे इस्तीफा देकर भाजपा के खिलाफ चुनाव ही लड़ जायें। जनसभा को धनन्जय कन्नौजिया, प्रदेश महामंत्री (महिला मोर्चा) मंजू दिलेर, सकलदीप राजभर आदि ने भी सम्बोधित किया। संचालन प्रमोद सिंह ने किया।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com