बिना मास्क के मंदिर में नो एंट्री, प्रसाद नहीं मिलेगा :अयोध्या के मंदिरों में आज से नए नियम

ज्येष्ठ माह अर्थात जून के दौरान मंगलवार व शनिवार को बढ़ते श्रद्धालुओं के आवागमन को ध्यान में रखते हुए यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से करने का निर्णय लिया गया है। अयोध्या आने वाले कमर्शियल वाहन एवं आटो विक्रम वाहनों का गुप्ता होटल से प्रवेश पूर्णतः वर्जित रहेगा।

फैजाबाद शहर की तरफ से अयोध्या आने वाले कामर्शियल वाहन एवं आटो विक्रम वाहनों का गुप्ता होटल से प्रवेश पूर्णतः वर्जित रहेगा व महोवरा चौराहा, आशिफ बाग चौराहा, रामघाट चौराहा, बालु घाट बैरियर से नयाघाट तक जाएंगे व उसी रास्ते फैजाबाद शहर की तरफ जाएंगे। यह यातायात व्यवस्था आवश्यक सेवाओं पर लागू नहीं होगी।

ये रहेंगी व्यवस्थाएं

  • अयोध्या धाम में निवास करने वाले लोग परिक्रमा मार्ग के रास्ते गैस गोदाम, चक्रतीर्थ व महोवरा होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे। फैजाबाद शहर से अयोध्या धाम दर्शन के लिए आने वाले चार पहिया वाहन क्रासिंग-3 तक ही आ सकेंगे। फैजाबाद शहर से अयोध्या धाम दर्शन हेतु आने वाले दो पहिया वाहनों को पुराना बस अड्डा तक ही आएंगे।
  • गोण्डा की तरफ से आने वाले सभी प्रकार के बड़े वाहनों को लकडमंडी से हाइवे की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। राम राघव सिंह, निरीक्षक यातायात, अयोध्या के अनुसार ​​​​​गोंडा की तरफ से आने वाले सभी प्रकार के बड़े वाहनो को लकडमंडी से हाइवे की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। श्रृद्धालुओं के दो पहिया वाहन लकडमंडी तिराहा के रास्ते दुर्गागंज माझा बैरियर तक ही आएंगे।
  • बन्धा तिराहा (नयाघाट) से अन्दर आने वाले सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश पूर्णतः वर्जित रहेगा। अयोध्या धाम में आने वाले श्रृद्धालुओं के वाहन महोवरा चैराहा, आशिफ बाग चौराहा, रामघाट चौराहा, दीनबन्धु तिराहा बैरियर से प्रवेश प्रतिबन्धित रहेगा। अयोध्या धाम से फैजाबाद शहर की तरफ जाने वाले वाहन गुप्ता होटल से जाएंगे। नयाघाट से फैजाबाद शहर कि तरफ आने वाले आटो विक्रम साकेत बैरियर, बालुघाट बैरियर, रामघाट चौराहा, आशिफबाग, महोवरा चौराहा, गुप्ता होटल से जाएंगे।

अस्थायी पार्किंग व्यवस्था की गई

श्रद्धालुओं के वाहनों को अस्थायी पार्किंग व्यवस्था की गई हैl गोण्डा की तरफ से आने वाले दो पहिया वाहनों को दुर्गागंज माझा बैरियर रोड पर एक लेन पर ही पार्क करेंगे। बस्ती, गोरखपुर एवं लखनऊ की तरफ से आने वाले श्रृद्धालुओं के बड़े वाहनों कोे साकेत बैरियर से रामघाट हाल्ट तक बने इन्टरलाकिंग पर ही पार्क किए जाएंगे। चार पहिया, तीन पहिया वाहन रामघाट हाल्ट से रामकथा संग्रहालय तक बने इन्टरलाकिंग पर ही पार्क किए जाएंगे व दो पहिया वाहन रामकथा संग्रहालय से रैन बसेरा मोड़ तक बने इन्टरलाकिंग पर दोनों तरफ पार्क किए जाएंगे।

उत्तर प्रदेश की धार्मिक नगरी अयोध्या में आज से यातायात व्यवस्था की बदल रही है। वहीं, मंदिरों में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भी नए नियम तय किए गए हैं। अयोध्या आने वाले श्रृद्धालु शासन द्वारा जारी कोविड-19 से बचाव के निर्देशों का पालन करेंगे। बिना मास्क श्रृद्धालुओं का प्रवेश पूर्णतः वर्जित रहेगा। किसी भी प्रकार का प्रसाद (मिष्ठान) मन्दिर में पूर्णतया प्रतिबंधित किया गया है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com