बलिया स्वर्णकार संघ की नगर इकाई का गठन

brekin

विनय कुमार सोनी, बलिया | स्वर्णकार संघ की नगर इकाई के नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को शहर के एक होटल में आयोजित किया गया। नगर अध्यक्ष के रूप में संजीव वर्मा ने शपथ ली। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर मदन वर्मा, महामंत्री महेशचंद्र वर्मा, सहायक उपाध्यक्ष कन्हैया वर्मा काशीनाथ वर्मा व संजय वर्मा, कोषाध्यक्ष ओमजी, मंत्री राकेश वर्मा, धन्नू वर्मा व अखिलेश कुमार वर्मा, संगठन मंत्री सोनू वर्मा व प्रचार मंत्री पद पर प्रदीप वर्मा ने शपथ ली। इनके अलावा 18 कार्यकारणी सदस्यों को भी शपथ दिलायी गयी।

संगठन के प्रदेश महामंत्री टुनटुन वर्मा सराफ नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामना दी। उम्मीद जतायी कि यह कमेटी युवा अध्यक्ष के नेतृत्व में नयी ऊर्जा के साथ संगठन को सशक्त बनायेगी। उन्होंने अधिक से अधिक संख्या में स्वजातीय लोगों को संगठन से जोड़ने पर बल दिया।

शपथ ग्रहण समारोह में प्रदीप वर्मा, जयप्रकाश वर्मा, लक्ष्मी वर्मा, दशरथ, रमेशचंद्र वर्मा, अनिल कुमार, सुबास, राजेश कुमार, सुनील कुमार सराफ, विश्वम्भर सराफ, विनोद वर्मा, रामकिशुन वर्मा, गनेश, संजीव कुमार डम्पू आदि थे। अध्यक्षता कमलेश वर्मा व संचालन अजय कुमार बाकुड़ी ने किया।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com