बलिया :इंदिरा मार्केट में मना कल्याण सिंह का जन्मदिन

kalyan-janm

शहर  के इंदिरा मार्केट स्थित भाजपा कैंप कार्यालय पर गुरुवार को राजस्थान के राज्यपाल व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का 85वां जन्मदिन मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने केक काटकर उनके दीर्घायु की कामना की।

पार्टी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह ने कहा कि कल्याण सिंह के शासन काल को प्रदेश के नौजवान व झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले लोग आज भी याद करते हैं और चाहते हैं कि पुन: सत्ता की बागडोर उनके हाथों में जाये। उनके शासन काल में प्रदेश में कानून का राज था, गुंडे व बलात्कारी या तो प्रदेश से बाहर थे या फिर जेल में।

गणेश चाय वाला ने केक काटकर पूर्व सीएम के लम्बी उम्र की कामना की। इस मौके पर प्रदीप श्रीवास्तव, हरेन्द्र राजभर, विनय सिंह, विनोद सिंह, चन्द्रशेखर, संतोष पाठक, विकास सिंह, तेजनारायन साहनी, रवि, धर्मेन्द्र, भोला, अनिल, पप्पू पांडेय, कामेश्वर, सरल राजभर थे।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com