प्रियंका चोपड़ा के बर्थडे पर निक जोनस ने शेयर की बचपन तस्वीर, लोग बोले- इतना लेट जीजू?

प्रियंका चोपड़ा के बर्थडे पर उनके पति निक जोनस ने प्यारा पोस्ट किया है। 18 जुलाई को प्रियंका 39 साल की हुई हैं। निक जोनस ने उनकी दो तस्वीरें शेयर की हैं। एक फोटो में प्रियंका चोपड़ा पिंक साड़ी पहने हैं और दूसरी तस्वीर उनके बचपन की है जिसमें उन्होंने पिंक लहंगा पहना है। निक ने अपने पोस्ट में प्रियंका के लिए प्यारा मैसेज भी लिखा है। वहीं इस पर लोगों के मजेदार कॉमेंट्स भी दिखाए दिए।

निक जोनस ने यूं किया विश

निक ने लिखा है, हैपी बर्थडे माय लव। तुम दुनिया की सारी खुशियों की हकदार हो। आज और हर दिन, मैं तुम्हें प्यार करता हूं। एक फोटो में प्रियंका पिंकी-पीच साड़ी में ग्लैमरस लुक में पोज दे रही हैं। दूसरी में पिंक लहंगा पहनें सकुचाई सी खड़ी हैं। कई लोगों ने प्रियंका को शुभकामनाएं दी हैं। वहीं एक फैन ने लिखा है, इतना लेट क्यों जीजू?

बॉलीवुड से भी मिला प्यार

निक से पहले कई इंडियन सिलेब्स प्रियंका को विश कर चुके थे। दरअसल टाइम डिफरेंस होने की वजह से भारत में उनका बर्थडे पहले हो गया था। बर्थडे से पहले प्रियंका चोपड़ा ने अपनी खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट की थीं। प्रियंका चोपड़ा की को-स्टार्स करीना कपूर, अनुष्का शर्मा और कटरीना कैफ सहित कई लोगों ने उन्हें विश किया था। इंस्टा स्टोरीज पर पीसी की तस्वीर के साथ सभी ने प्यारे मैसेज लिखे थे। प्रियंका अपने प्रोजेक्ट्स के सिलसिले में लंदन में हैं। वह न्यूयॉर्क आती-जाती रहती हैं। बीते दिनों उन्होंने अपने रेस्ट्रॉन्ट सोना से तस्वीरें शेयर की थीं। 

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com