नक्सल एरिया में 11 नए सेंट्रल स्कूल और 5 नवोदय विद्यालय खोले जाएंगे

नक्सल प्रभावित राज्यों में 11 केंद्रीय विद्यालय और 5 नवोदय विद्यालय खोलने का फैसला केन्द्र सरकार ने लिया है। ये राज्य हैं बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड और महाराष्ट्र। इन राज्यों के उन इलाकों का चयन किया गया है जहां प्राथमिक शिक्षा की सबसे ज्यादा कमी है। 11-new-kendriya-vidyalayas-5-navodaya-vidyalayas-in-naxal-areas_1482815734
 
पांच नए नवोदय विद्यालय झारखंड के रामगढ़ और खुंटी,  छत्तीसगढ़ के नारायणपुर, बीजापुर  और कोंडागांव में स्थापित किए जाएंगे। वहीं केन्द्रीय विद्यालय बिहार के नवादा, छत्तीसगढ़ के सुकमा, कोंडागांव और बीजापुर में खोले जाएंगे। झारखंड के खुंटी, गिरिडीह, चतरा, दुमका, पलामू  और महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में भी केन्द्रीय विद्यालय खोले जाएंगे।

गृह मंत्रालय की पहल के तहत चिन्हित क्षेत्रों में मानव संसाधन विकास मंत्रालय केंद्र सरकार संचालित स्कूल स्थापित करेगा। ये ऐसे क्षेत्र हैं जहां बुनियादी शिक्षा की कमी है। बता दें कि देश में 35 जिले नक्सल हिंसा से सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में हैं, जो देश के 10 राज्यों में स्थित है। इनमें से 24 जिलों में अभी 52 केंद्रीय विद्यालय हैं। वहीं, 30 नक्सल प्रभावित जलों में 33 नवोदय विद्यालय हैं। 

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com