आगरा में रिटायर दरोगा की हत्या, आखिर क्यों फरार हुआ बेटा?

आगरा के टेढ़ी बगिया के बजरंग नगर में गुरुवार की रात रिटायर दरोगा चोखेलाल बघेल (65) की सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। छोटे बेटे देवेश बघेल पर पुलिस को शक है। वह घर से फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। बड़े भाइयों ने भी यही बताया कि वह रुपयों को लेकर आए दिन पिता से विवाद किया करता था। नशेबाज है।

घटना की जानकारी सुबह करीब चार बजकर चालीस मिनट पर हुई। मूलत: हाथरस के गांव ऐहन निवासी चोखेलाल बघेल वर्ष 2017 में फिरोजाबाद से रिटायर हुए थे। तीन बेटे हैं। संजय, अजय और देवेश। संजय और अजय विवाहित हैं। पिता ने अपने मकान के बराबर में ही दोनों को घर दिला रखे हैं। वे अपने घरों में थे। इंस्पेक्टर एत्मादुद्दौला संजय कुमार त्यागी ने बताया कि सुबह चार बजकर चालीस मिनट पर पुलिस को चोखेलाल की हत्या की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची। बेटे संजय ने पुलिस को बताया कि छोटे भाई देवेश बघेल ने सुबह उनका दरवाजा खटखटाया। यह बोला कि थाने जा रहा है। उसके बाद चला गया। उन्होंने दरवाजा खोला। पिता को देखने आए। कमरे में पिता का खून से लथपथ शव पड़ा था। यह देख वे घबरा गए। पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बताया कि रिटायर दरोगा की सिर पर डंडे या भारी वस्तु से प्रहार करके हत्या की गई है। पुलिस को बेटे देवेश बघेल पर ही शक है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com