Vat Savitri Vrat 2021: महिलाओं ने रोपे बरगद के पौधे, पूजा- अर्चना करते हुए पति की लंबी आयु का मांगा वरदान

Vat Savitri Vrat 2021: भोपाल,  राजधानी भोपाल में गुरुवार को वट सावित्री व्रत महिलाओं ने श्रद्धाभाव से मनाया। इस बार लंबे समय बाद यह देखा गया कि महिलाओं ने बरगद के पे़डों की डाल तो़ड कर पूजा नहीं की। महिलाओं ने वट सावित्री का व्रत रखा और अपने घरों के बाहर पार्कों में वट का पौधा रोपा। इसके बाद लगाए हुए पौधे की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। पुष्प, फल व घरों में बने पकवान च़ढाए। बरगद के पौधे या वृक्ष के तने में धागा लपेटकर परिक्रमा करते हुए पति की लंबी उम्र की कामना की।

शहर के कोने-कोने में महिलाओं ने ‘नवदुनिया’ की ओर से चलाए गए ‘वटवृक्ष दे वरदान’ अभियान से जु़डकर बरगद के पौधों का रोपण कर उनकी देखरेख, पल्‍लवन का संकल्‍प लिया। इसके अलावा अनेक सामाजिक व धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों की ओर से भी शहर में बरगद के पौधे लगाए गए।

विधायक कृष्‍णा गौर ने रोपा बरगद का पौधा : गोविंदपुरा क्षेत्र की विधायक कृष्णा गौर ने अवधपुरी क्षेत्र स्थित कार्यालय परिसर में बरगद के पौधे लगाए। इसमें उनके साथ स्थानीय महिलाएं भी शामिल हुईं। इस अवसर पर उन्‍होंने कहा कि नवदुनिया का यह अभियान सराहनीय है। कोरोना की दूसरी लहर में अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी से कई लोग असमय काल के गाल में समा गए। अब जरूरत है कि प्राकृतिक ऑक्सीजन लोगों को मिले। इसके लिए अधिक ऑक्सीजन देने वाले बरगद के पौधे लगाए जाएं।

इसके अलावा डीआइजी बंगला ,करोंद, जहांगीराबाद, सुरुचि नगर, अरेरा कॉलोनी, होशंगाबाद रोड, भेल, संत हिरदाराम नगर, गांधी नगर, लालघाटी, अयोध्या नगर, आनंद नगर सहित अन्य कॉलोनियों में महिलाओं ने बरगद के पौधे रोपे।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com