MP Weather Update: गुजरात से आ रही गर्म हवाओं से तप रहा मध्य प्रदेश, शुक्रवार को हो सकती है बारिश

MP Weather Update। मध्य प्रदेश में धीरे-धीरे गर्मी बढ़ने लगी है। इसी क्रम में मंगलवार को प्रदेश में पांच स्थानों पर पारा 43 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा। हिल स्टेशन पचमढ़ी में भी अधिकतम तापमान 35 डिग्रीसे. रिकार्ड किया गया। मौसम विज्ञानियो के मुताबिक वर्तमान में गुजरात के कुछ शहरो में लू चलने लगी है। वहां से आ रही गर्म हवाओ के कारण मध्य प्रदेश के शहराें में भी तपिश बढ़ने लगी है। मौसम विज्ञानियाें के मुताबिक बुधवार-गुरुवार काे भी मौसम का मिजाज गर्म बना रहेगा। शुक्रवार काे प्रदेश के कुछ स्थानाें पर बारिश हाेने के भी आसार हैं।

मध्य प्रदेश में फिलहाल किसी वेदर सिस्टम के सक्रिय नहीं रहने के साथ ही हवा का रूख पश्चिमी और उत्तर-पश्चिमी हो गया है। इस वजह से अधिकतम तापमान में बढ़ाेतरी हाेने लगी है। मंगलवार काे प्रदेश में सबसे अधिक 43 डिग्री सेल्सियस तापमान ग्वालियर, रतलाम, नौगांव, खजुराहाे और खरगाेन में दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार काे राजधानी का अधिकतम तापमान 40.5 डिग्रीसे. दर्ज किया गया, जाे कि सामान्य रहा। मौसम विज्ञानी पीके साहा ने बताया कि रात के समय हवा का रूख बदलकर उत्तरी हाे रहा है। इससे न्यूनतम तापमान में बढ़ाेतरी नहीं हाे रही है। साहा के मुताबिक बुधवार-गुरूवार काे भी अधिकतम तापमान इसी तरह रहेगा। शुक्रवार काे एक बार फिर बादल छाने से अधिकतम तापमान में गिरावट हाेने लगेगी। साथ ही प्रदेश में कुछ स्थानाें पर बारिश भी हाे सकती है।

इंदौर संभाग में बूंदाबांदी के आसार

मौसम विशेषज्ञ अजय शुक्ला ने बताया कि एक पश्चिमी विक्षाेभ उत्तरी पाकिस्तान और उसके आसपास सक्रिय हाे गया है। इसी तरह मध्य महाराष्ट्र से लेकर कर्नाटक तक एक द्राेणिका लाइन (ट्रफ) बना हुआ है। अरब सागर में प्रति चक्रवात बना रहने से ट्रफ काे नमी मिल रही है। इस वजह से बुधवार काे महाराष्ट्र से लगे इंदौर संभाग के जिलाें में बूंदाबांदी हाेने की संभावना है। पश्चिमी विक्षाेेभ के आगे बढ़ने पर 30 अप्रैल काे ग्वालियर-चंबल संभाग सहित प्रदेश के कई जिलाें में गरज-चमक के साथ बारिश हाेने की संभावना है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com