Lockdown Unlock News Today: बिहार में भी 1 जून तक लॉकडाउन, जानिए देश के 22 राज्यों में कब शुरू होगा अनलॉक

Lockdown Unlock News Today: कोरोना संक्रमण के खिलाफ पूरे देश की जंग रंग ला रही है और केस लगातार कम हो रहे हैं। इसके पीछे सरकारों की कारगर नीति है। समय पर लॉकडाउन लगाने से संक्रमण दर में कमी लाने में बहुत मदद मिली है। देश में लॉकडाउन की ताजा स्थिति यह है कि 11 राज्यों ने 30 मई या 31 मई तक लॉकडाउन की घोषणा कर दी है। राजस्थान और कर्नाटक ने तो जून में लॉकडाउन का ऐलान कर दिया है। अच्छी बात यह है कि अधिकांश राज्यों में संकेत मिले है कि 1 जून से अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी यानी नियमों में कुछ ढील मिल सकती है। यहां देखिए देश के 25 राज्यों का हाल है। इस बीच, बिहार में मुख्यमंत्री नितिश कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में लॉकडाउन एक हफ्ते यानी 1 जून तक बढ़ा दिया गया है। मुख्य्मंत्री ने कहा कि लॉकडाउन का असर साफ दिख रहा है।

Full List of States Lockdowns in India

  1. दिल्ली: 19 अप्रैल से 31 मई तक लॉकडाउन है।
  2. हरियाणा: 3 मई से लॉकडाउन का ऐलान हुआ था, जिसे अब बढ़ाकर 31 मई तक कर दिया गया है।
  3. चंडीगढ़: यहां प्रशासन ने अभी 25 मई तक कर्फ्यू लगाया है।
  1. पंजाब: सभी मौजूदा COVID प्रतिबंधों को 31 मई तक बढ़ा दिया गया है, जिसमें रात का कर्फ्यू भी शामिल है।
  2. उत्तर प्रदेश: आंशिक कर्फ्यू को 31 मई को सुबह 7 बजे तक बढ़ाया जा चुका है।
  3. झारखंड: लॉकडाउन जैसे प्रतिबंधों को 27 मई तक बढ़ाया गया है।
  1. ओडिशा: 1 जून तक लॉकडाउन है।
  2. पश्चिम बंगाल: 16 मई से 30 मई तक पूर्ण तालाबंदी की घोषणा की है।
  3. राजस्थान: लॉकडाउन को 8 जून तक बढ़ा दिया है।
  4. मध्य प्रदेश: राज्य के सभी 52 जिलों में अलग-अलग अवधि के लिए 31 मई तक ‘कोरोना कर्फ्यू’ को बढ़ा दिया है।
  1. गुजरात: राज्य के 36 शहरों में रात के कर्फ्यू को 28 मई तक बढ़ा दिया है। हालांकि, दिन के प्रतिबंधों में ढील दी गई और दुकानों, शॉपिंग मॉल, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और अन्य व्यावसायिक गतिविधियों को सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे के बीच अनुमति दी गई।
  2. छत्तीसगढ़: सरकार ने सभी 28 जिलों के अधिकारियों को 31 मई तक COVID-19 लॉकडाउन का विस्तार करने के लिए कहा है।
  1. केरल: 30 मई तक लॉकडाउन।
  2. तमिलनाडु: 24 मई को समाप्त होने वाले लॉकडाउन को एक और सप्ताह के लिए बढ़ा दिया है।
  3. कर्नाटक: 24 मई से 7 जून तक दो सप्ताह के लिए लॉकडाउन बढ़ाने की घोषणा की है।
  4. तेलंगाना: लॉकडाउन को 30 मई तक बढ़ा दिया है।
  5. आंध्र प्रदेश: कर्फ्यू को 31 मई तक बढ़ा दिया है।
  6. गोवा: 31 मई तक कर्फ्यू रहेगा।
  7. महाराष्ट्र: लॉकडाउन जैसे प्रतिबंधों को 1 जून तक बढ़ा दिया है।
  8. जम्मू-कश्मीर: प्रशासन ने कोरोना कर्फ्यू को 31 मई की सुबह तक के लिए बढ़ा दिया है।
  9. उत्तराखंड: 25 मई की सुबह तक सख्त COVID कर्फ्यू लगा दिया है।
  10. हिमाचल प्रदेश: राज्य में कोरोनावायरस कर्फ्यू को 26 मई तक बढ़ा दिया है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com