Corona News Today 24 May: 24 घंटों में 2,22,315 नए केस, मरने वालों का कुल आंकड़ा 3 लाख पार

Corona News Today 24 May: भारत में कोरोना की दूसरी लहर लगातार कमजोर पड़ रही है। रोज के केस कम पड़ रहे हैं, वहीं अब मृतकों की संख्या भी घटने लगी है। हालांकि अब भारत में इस महामारी से मरने वालों का आंकड़ा 3 लाख पार (3,03,720) हो गया है। इस तरह भारत दुनिया का तीसरा देश बन गया है जहां मृतकों का आंकड़ा 3 लाख से अधिक है। अन्य दो देश हैं अमेरिका और ब्राजील। हालांकि दोनों देशों की तुलना में भारत की स्थिति बेहतर है। भारत के अलावा तीन लाख से ज्यादा मौतें अमेरिका (6.03 लाख) और ब्राजील (4.48 लाख ) में ही हुई हैं। भारत में पहली मौत से तीन लाख तक का आंकड़ा पहुंचने में 14 महीने का वक्त लगा, जबकि अमेरिका में नौ महीने नौ दिन और ब्राजील में 12 महीने में ही मौत का आंकड़ा एक से तीन लाख पहुंच गया था। देश में पिछले साल 12 मार्च को कोरोना के चलते पहली मौत हुई थी, जब कर्नाटक के कलबुर्गी जिले में 76 साल के एक व्यक्ति की जान चली गई थी।

इस बीच, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सोमवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटों में 2,22,315 कोरोना मरीज सामने आए हैं। 36 दिन बाद पहली बार एक दिन में ढाई लाख से कम नए मामले मिले हैं। इस दौरान 3,02,544 मरीज स्वस्थ्य हुए हैं और 4,454 की मौत हुई है। इस तरह देश में अब तकत कोरोना महामारी के 2,67,52,447 केस सामने आ चुके हैं। इनमें से 2,37,28,011 ठीक हो चुके हैं। अभी देश में 27,20,716 एक्टिव केस हैं।

फिर चार हजार से ज्यादा मौतेंइससे पहले रविवार को फिर चार हजार से ज्यादा (4,452) मौतें हुई हैं और कुल मृतकों की संख्या 3,03,751 हो गई है। शनिवार को 3,739 लोगों की जान गई थी। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 1,320 लोगों की मौत हुई है। कर्नाटक में 624 और तमिलनाडु में 422 मरीजों की मौत हुई है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश में 231, पंजाब में 192, दिल्ली में 189, केरल में 188, बंगाल में 156, राजस्थान में 113, बिहार में 107 एवं आंध्र प्रदेश में 104 और हुई हैं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com