देश भर में एक साथ लाखों राम महोत्सव का आयोजन

चैत्र शुक्ल प्रतिपदा यानी 28 मार्च से 10 अप्रैल (चैत्र पूर्णिमा) तक देश के लाखों स्थानों पर श्रीराम महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान शोभायात्राएं निकाली जाएंगी, रामचरितमानस का पाठ तथा संतों का प्रवचन भी होगा। यह एलान किया विहिप के अंतरराष्ट्रीय महासचिव चंपत राय ने। वह आज अयोध्या के कारसेवकपुरम में विहिप की दो दिवसीय प्रांतीय बैठक का समापन कर रहे थे।29_01_2017-vhp

चंपत राय ने विश्वास जताया कि भारतीय नववर्ष के अवसर पर प्रस्तावित अनुष्ठान समाज को आत्मबल और समरसता से परिपूर्ण करेगा। इस दौरान क्षेत्रीय संगठन मंत्री अंबरीश सिंह ने भी विचार रखे। उन्होंने बताया, संगठन को मजबूत करने के लिए पूरे प्रदेश में जिला, प्रखंड एवं महानगर स्तर पर हितचिंतक सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में एक हजार स्थानों पर श्रीराम महोत्सव तथा दशम गुरु गोविंद सिंह के 350वीं जयंती वर्ष में व्यापक कार्यक्रम कर उन्हें स्मरण किए जाने की तैयारी है। बैठक में 23 जिलों के जिला तथा प्रांत स्तरीय पदाधिकारी शामिल रहे। इस मौके पर विहिप के केंद्रीय मंत्री वसंत रथ, विहिप की केंद्रीय प्रबंध समिति के सदस्य पुरुषोत्तम नारायण , प्रांत कार्यवाह अनिल मिश्र, अवध प्रांत के संगठन मंत्री भोलेंद्र, प्रांतीय मंत्री रामगोपाल त्रिपाठी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

पदाधिकारियों का दायित्व परिवर्तन

बजरंगदल के प्रांत संयोजक राकेश वर्मा को सह प्रांतीय मंत्री, सहमंत्री रहे जितेंद्र शास्त्री को प्रांत धर्माचार्य संपर्क प्रमुख, अविनाश मिश्र को प्रांत सह समरसता प्रमुख, राकेश वाजपेयी को सहप्रमुख मठ-मंदिर संपर्क, फैजाबाद के ही रहने वाले हेमंत दुबे को गोरक्षा का प्रांत प्रमुख मनोनीत किया गया।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com