उत्तर प्रदेश चुनाव: प्रमोद तिवारी की पुत्री के साथ कांग्रेस के 25 उम्मीदवार घोषित

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के लिए सत्ता पर काबिज समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन होने के बाद कांग्रेस ने कल अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। कांग्रेस की दूसरी सूची में 25 विधानसभा क्षेत्रों के उम्मीदवार शामिल हैं।26_01_2017-26-01-2017

इसके पहले कांग्रेस अपने 43 उम्मीदवारों की सूची जारी कर चुकी है। समाजवादी पार्टी से गठबंधन के बाद कांग्रेस मिलजुल कर चुनाव मैदान में है।

दूसरी सूची में इलाहाबाद के विधायक अनुग्रह नारायण सिंह, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी की पुत्री और विधायक आराधना मिश्र, विधायक विवेक सिंह्र, दलजीत सिंह और गुलाबी गैंग की संपत पाल को भी मौका दिया गया है।

क्षेत्र – उम्मीदवार

1. हरगांव सु – बनवारीलाल कन्नौजिया

2. लहरपुर – अनिल कुमार वर्मा

3. सांडी सु – ओमेन्द्र कुमार वर्मा

4. मोहान सु – भगवान दास कठेरिया

5. भगवंतनगर – अंकित परिहार

6. गोविंदा नगर – अंबुज शुक्ला

7. किदवई नगर – अजय कपूर

8. कानपुर कैंट – सोहेल अंसारी

9. घाटमपुर सु – नंद राम सोनकर

10. बछरांवा सु – सुशील पासी

11. माधोगढ़ – विनोद चतुर्वेदी

12. कालपी – उमा कांति सिंह

13. झांसी नगर – राहुल राय

14. रांठ सु – गयादीन अनुरागी

15. तिंदवारी – दलजीत सिंह

16. नरैनी सु – भारत लाल दिवाकर

17. बांदा – विवेक कुमार सिंह

18. मानिकपुर – संपत देवी पाल

19. हुसैनगंज – उषा देवी उर्फ अनिला मौर्या

20. रामपुर खास – आराधना मिश्रा

21. चायल – राम यज्ञ द्विवेदी

22. सोरांव सु – जवाहर लाल दिवाकर

23. इलाहाबाद उत्तरी – अनुग्रह नारायण सिंह

24. बारा सु – सुरेश कुमार वर्मा

25. कोरांव सु – रामकृपाल कोल।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com