लोकार्पण के बाद दोनों क्रूज ने दो फेरे लगाए

लोकार्पण के बाद स्टोरी टेल क्रूज (जलयान) और ‘सैम मानेकशॉ और विवेकानंद क्रूज (रो पैक्स) गुरुवार को गंगा की लहरों पर अठखेलियां करता दिखा। जलयान और रो-रो ने अस्सी से राजघाट तक दो फेरा लिया। अत्याधुनिक तकनीक से लैस दोनों क्रूज को देखने के लिए घाटों पर भारी भीड़ जमा हो गई थी। दोनों क्रूज की भव्य सजावट की गई थी। अस्सी घाट पर बने जलयान के टिकट काउंटर को फूलों से सजाया गया था।

राजकीय निर्माण निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर आरबी सिंह ने बताया कि दोनों क्रूज का अस्सी घाट से राजघाट के बीच दो बार संचालन किया गया। क्रूज संचालन के समय राजकीय निर्माण निगम के महाप्रबंधक राजीव सिंह, सहायक पर्यटन अधिकारी नितिन द्विवेदी, गोवा शिपिंग यार्ड के उपप्रबंधक अशोक नायक आदि थे।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com