लखनऊ से देहरादून, हरिद्वार के बीच दौड़ेंगी 16 बसें

लखनऊ से उत्तराखंड के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। शासन ने इंटरस्टेट बस सेवा को मंजूरी देने के बाद रोडवेज प्रशासन लखनऊ से उत्तराखंड के पांच जनपदों के बीच 16 बसें रोजाना चलाएगा। बसों की सेवाएं गुरुवार से शुरू हो गई है। इनमें साधारण, पिंक, स्लीपर और सस्ते किराये की एसी जनरथ बसें होंगी। ये सभी बसें कैसरबाग बस अड्डे से अलग-अलग समय सारणी से रवाना होंगी। इन बसों में ऑनलाइन या टिकट काउंटर से एडवांस और तत्काल में सीटों की बुकिंग भी करा सकते है। 

कहां से कहां                                     समय सारणी                                 
कैसरबाग से देहरादून साधारण बस-   सुबह 9, दोपहर 1 व शाम 5:00 बजे व एसी पिंक बस रात 09 बजे        
कैसरबाग से हरिद्वार साधारण बस-    सुबह 11, दोपहर 2 व शाम 4:00 बजे व एसी जनरथ शाम 6:00, स्लीपर रात 08 व एसी पिंक 09 बजे
कैसरबाग से काठगोदाम साधारण बस-सुबह 6 व 10 बजे और रात 8:30 बजे, एसी जनरथ रात 9 बजे
कैसरबाग से टनकपुर साधारण बस- सुबह 8:30 बजे
कैसरबाग से काशीपुर एसी जनरथ- रात 9:30 बजे

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com