जिला पंचायत : वेस्ट यूपी के सभी 14 जिले जीतने की जुगत में भाजपा, सपा की भी तैयारी पूरी

वेस्ट यूपी में शनिवार को जिला पंचायत अध्यक्ष की सात सीटों पर चुनाव होगा। जहां भाजपा ने सभी सात सीटों पर जीतने की तैयारी की है। वहीं रालोद-सपा गठबंधन हर हाल में मुकाबले के लिए तैयार है। भाजपा नेताओं का साफ कहना है कि सात जीत चुके और जनता ने चाहा तो सात और भी जीत कर इतिहास बनाएंगे। उधर, रालोद-सपा गठबंधन को लेकर पार्टी नेता आश्वस्त हैं। सात सीटों में बागपत और मुजफ्फरनगर में मुकाबला रोचक होने की उम्मीद है। 

वेस्ट यूपी में 14 जिलों में जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव को लेकर प्रक्रिया चल रही है। मेरठ समेत सात सीटों पर तो भाजपा निर्विरोध चुनाव जीत गई। वहीं सात सीटों पर मुकाबले की स्थिति है। भाजपा का रालोद-सपा गठबंधन से मुकाबला है। भाजपा प्रत्याशियों को संयुक्त प्रत्याशी की ओर से चुनौती मिल रही है। भाजपा ने प्रतिष्ठा का प्रश्न बनाकर सांसद, विधायक समेत पार्टी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। सभी सात जिलों में लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। हापुड़, बागपत, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, संभल और रामपुर में भाजपा और सपा-रालोद की ओर से पदाधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। भाजपा और रालोद-सपा के नेता जिलों में पहुंच गए हैं। नेताओं का कहना है कि गड़बड़ी नहीं होने दी जाएगी। 

मोहित बेनीवाल, क्षेत्रीय अध्यक्ष, भाजपा का कहना है कि मुझे भरोसा है कि सातों जिलों में भाजपा की जीत होगी। भाजपा की ओर लोगों का लगातार रुझान बढ़ रहा है। समान विचारधारा के लोग जुड़ रहे हैं। भाजपा की जीत होगी। भाजपा वेस्ट यूपी में इतिहास बनाएगी

रालोद मुकाबले के लिए तैयार
 चौधरी यशवीर सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष, रालोद का कहना है कि रालोद और रालोद गठबंधन के लोग मुकाबले के लिए तैयार हैं। बागपत, मुजफ्फरनगर, शामली समेत सभी जिलों में डेरा डाल दिया गया है। गड़बड़ी नहीं करने देंगे। मुकाबला करेंगे

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com