बिहार पुलिस के अधिकारियों और जवानों के लिए कोरोना वैक्सीनेशन अभियान, डीजीपी से शुरू हुआ टीकाकरण

बिहार में कोरोना के खिलाफ चलाए जा रहे सबसे बड़े टीकाकरण अभियान में गुरुवार को बिहार पुलिस भी शामिल हो गई। डीजीपी एसके सिंघल को सबसे पहले टीका लगाया गया। सरदार पटेल भवन स्थित पुलिस मुख्यालय में डीजीपी समेत कई वरीय पुलिस अधिकारियों ने टीका लगवाया। 

बिहार पुलिस के 85969 अधिकारियों और जवानों को कोरोना से बचाव के लिए टीका लगाने के लिए दो दिनों का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। गुरुवार को इसकी शुरूआत हो गई। पुलिस मुख्यालय में भी टीकाकरण हुआ। सबसे पहले डीजीपी एसके सिंघल को टीका लगाया गया। उनके अलावा डीजी ट्रेनिंग आलोक राज, एडीजी विनय कुमार, अमित कुमार, एडीजी डॉ. कमल किशोर सिंह, एडीजी निर्मल कुमार आजाद, एडीजी नय्यर हसनैन खां, एडीजी पारसनाथ समेत कई वरीय पुलिस अधिकारियों ने भी टीका लगावाया। 

पुलिस मुख्यालय में तैनात करीब अधिकारियों व कर्मियों को गुरुवार को टीका लगा। पुलिस मुख्यालय और इकाइयों के अलावा सभी जिलों में टीकाकरण अभियान चलाया गया। शुक्रवार को भी यह जारी रहेगा। पुलिस के अलावा होमगार्ड, जेल कर्मियों, सिविल डिफेंस और आपदा प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों को भी टीका लगाया जा रहा है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com