बिहार में बारिश की संभावना, ठंड बढ़ने के साथ घना कोहरा छाने के आसार

बिहार के लगभग सभी शहरों में बादल छाए रहे। इस वजह से घने कोहरे से निजात मिली है। सभी शहरों की दृश्यता में तेजी से सुधार हुआ है। हालांकि न्यूनतम तापमान में बादलों की वजह से आंशिक बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को पटना सहित राज्य के कई भाग में आंशिक बारिश के आसार हैं।

मौसमविदों का पूर्वानुमान है कि राज्य के कई हिस्सों में अगले दो दिनों में आंशिक बादल छाए रहेंगे। मौसम में बदलाव की वजह अरब सागर से हवा का प्रवाह, बंगाल की खाड़ी क्षेत्र से हवा का प्रवाह और पश्चिमी विक्षोभ तीनों कारक हैं। पूर्णिया में शनिवार को 100 मीटर की न्यूनतम विजिबिलिटी रही जबकि पटना व गया में न्यूनतम दृश्यता 500 मीटर दर्ज की गई। विमानों का परिचालन विजिबिलिटी बेहतर होने से काफी तेजी से सुधरा है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए पूर्वानुमान किया है कि सोमवार को झारखंड से सटे राज्य के दक्षिणी भाग में आंशिक बूंदाबांदी होगी।
  
पहले बढ़ेगा कोहरा, फिर बढ़ेगी कनकनी
मौसमविदों का कहना है कि दो दिनों तक बादलों के छाए रहने व आंशिक बूंदाबांदी के बाद अगले दिन यानी 17 दिसंबर से घना कोहरा छाने के आसार हैं। मौसमविदों का कहना है कि कोहरा छंटने के बाद कनकनी काफी तेजी से बढ़ेगी। अगले दो दिनों में न्यूनतम पारा में कोई विशेष बदलाव के आसार नहीं हैं जबकि इसके बाद न्यूनतम पारा तेजी से नीचे आएगा।

प्रमुख शहरों का तापमान
शहर      अधिकतम  न्यूनतम

पटना      26       16.4 
गया      25.5      15.4
भागलपुर     24.2     16.2
पूर्णिया     19.3     15.3 

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com