Dhanteras 2019: धनतेरस के यह हैं शुभ मुहूर्त और जानिए पूजा विधान

 

 धनतेरस के दिन आरोग्य के देवता भगवान धन्वन्तरी के साथ श्रीगणेश, कुबेर देव की पूजा की जाती है। धनतेरस कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाई जाती है। इस साल यह शुक्रवार 25 अक्टूबर 2019 को है।

धनतेरस के शुभ मुहूर्त

तिथि – 25 अक्टूबर 2019, शुक्रवार

पूजन मुर्हूत – 19 बजकर 8 मिनट से 20 बजकर 13 मिनट तक

प्रदोष काल – 17 बजकर 38 मिनट से 20 बजकर13 मिनट तक

वृषभ काल – 18 बजकर 50 मिनट से 20 बजकर 45 मिनट तक

त्रयोदशी तिथि का प्रारंभ – 25 अक्टूबर 2019 को 19 बजकर 8 मिनट से

योदशी तिथि समाप्त – 26 अक्टूबर 2019 को 15 बजकर 46 मिनट तक

धनतेरस पूजाविधि

धनतेरस की पूजा में सबसे पहले मिट्टी का हाथी और भगवान धन्वन्तरि का चित्र स्थापित करें। चांदी या तांबे की आचमनी लेकर उससे जल का आचमन करें। भगवान श्रीगणेश का ध्यान और पूजन करें। हाथ में चावल और फूल लेकर भगवान धन्वन्तरि का ध्यान करें। धनवन्तरि देव का इस मंत्र से ध्यान करें।

देवान कृशान सुरसंघनि पीडितांगान

दृष्ट्वा दयालुर मृतं विपरीतु कामः

पायोधि मंथन विधौ प्रकटौ भवधो

धन्वन्तरि: स भगवानवतात सदा नः

ॐ धन्वन्तरि देवाय नमः

धन्वन्तरि: स भगवानवतात सदा नः

ॐ धन्वन्तरि देवाय नमः

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com