वंदे भारत एक्सप्रेस का तीसरा ट्रायल भी सफल, कल मिलेगा सेमी हाई स्पीड ट्रेन का तोहफा

नई दिल्ली से श्री माता वैष्णो देवी रेलवे स्टेशन कटड़ा के बीच शुरू होने वाली सेमी हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस का वीरवार को तीसरा ट्रायल सफल रहा। अब कल पांच अक्टूबर से वंदे भारत एक्सप्रेस में आम लोग यात्रा कर सकेंगे। वंदे भारत उद्घाटन के दिन ही दो घंटे देरी से जम्मू रेलवे स्टेशन पर पहुंची। इस जम्मू रेलवे स्टेशन पर पहुंचने का समय दोपहर 3:15 बजे निर्धारित था, लेकिन यह शाम को 5:20 बजे स्टेशन पर पहुंची। यहां ट्रेन सिर्फ दो मिनट के लिए ही रुकी।

सुबह दस बजे नई दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह ने वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी देकर कटड़ा के लिए रवाना किया था। जम्मू पहुंची वंदे भारत में रेल राज्यमंत्री सुरेश चंद्रा अंगड़ी विशेष रूप से यहां आए थे। फूलों से सजी वंदे भारत का सांसद जुगल किशोर, सांसद शमशेर ङ्क्षसह, नगर निगम के मेयर चंद्रमोहन गुप्ता, पूर्व उप मुख्यमंत्री कविंद्र गुप्ता ने स्टेशन पर स्वागत किया। ट्रेन के साथ जम्मू पहुंचते ही रेल राज्यमंत्री सुरेश चंद्रा ने कोच की खिड़की पर पहुंच कर लोगों का अभिनंदन स्वीकार किया।

वहीं, रेल अधिकारियोंं ने उन्हें माता वैष्णो देवी की चुन्नी भेंट कर सम्मानित किया। यहां से जम्मू से कटड़ा जाते वक्त सांसद जुगल किशोर और सांसद शमशेर ङ्क्षसह रेल मंत्री के साथ ट्रेन में सवार हो गए। वहीं रेलगाड़ी शाम 6:40 बजे श्री माता वैष्णो देवी रेलवे स्टेशन कटड़ा पहुंची, जहां पर रेलवे व प्रशासनिक अधिकारियों ने उसका स्वागत किया। कटड़ा में करीब 50 मिनट रुकने के बाद 7:30 बजे वंदे भारत वापस रवाना हो गई।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com