छह दिन बाद तीन माह के बच्चे का सव कब्र से निकला गया कातिल माँ ने जुर्म कबूला

हिमाचल प्रदेश  __  बरोटीवाला थाना के तहत झाड़माजरी में परिजनों ने तीन माह के बच्चे की हत्या करने का मामला पुलिस में दर्ज करवाया है। पुलिस ने छह दिन बाद बच्चे के शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना 30 जून की है। मां और नवजात घर पर थे। बच्चे का पिता उस समय घर पर नहीं था। दोपहर को घर आए तो उन्होंने देखा की बच्चा बेसुध हो कर पड़ा था। उन्होंने उसे तुंरत निजी चिकित्सालय पहुंचाया।                                                                                                                                              चिकित्सकों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया, लेकिन फिर भी बच्चे के पिता उसे पीजीआइ ले गए, वहां भी चिकित्सकों ने उसे मृत बताया। उसे उसी दिन दफना दिया गया। पुलिस के अनुसार लखबीर सिंह व सुकृति बंसल का विवाह 30 मार्च, 2018 में हुआ था। 27 मार्च, 2019 को उनके बच्चा हुआ था। बच्चे के जन्म देने के बाद सुकृति बंसल की दिमागी हालत ठीक नहीं थी। दो माह पहले ही सुकृति गोयल ने कोई नशीली चीज निगल ली थी। चंडीगढ़ में उसका इलाज करवाया गया।

बच्चे की मां ने कबूल किया कि उसने बच्चे को मारा है। उसी के आधार पर परिवार के सदस्यों ने पहले पंचायत

प्रधान को इसकी सूचना दी। उसके बाद प्रधान ने इस सारी घटना के बारे में पुलिस को बताया। छह दिन बीत जाने के बाद तहसीलदार बद्दी मुकेश शर्मा की देखरेख में स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक डॉ. अनिल आरोड़ा व पुलिस टीम ने बच्चे को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए आइजीएमसी शिमला भेजा गया। रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा की मौत कैसे हुई। एएसपी एनआर शर्मा ने इसकी पुष्टि की है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com