गिरिराज सिंह ने नीतीश इफ्तार’ पार्टियों में शिरकत की तस्वीरें ट्वीट की

 

गिरिराज सिंह ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार और अन्य नेताओं के साथ ‘इफ्तार’ पार्टियों में शिरकत की तस्वीरें ट्वीट कीं थीं। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मंगलवार सुबह एक ट्वीट किया था।

इसमें बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी पर भी निशाना सध गया। उन्होंने इफ्तार की दावत पर ट्वीट करते हुए चार फोटो शेयर किए थे।

इनमें सीएम नीतीश कुमार, केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान, विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी, उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी और सांसद चिराग पासवान दिखाई दे रहे हैं।

सवाल उठाया था कि इफ्तार की तरह दावत की तरह नवरात्रि में फलाहार का आयोजन क्यों नहीं होता है।

गिरिराज सिंह का ट्वीट

https://twitter.com/girirajsinghbjp/status/1135770253416206336

कितनी खूबसूरत तस्वीर होती, जब इतनी ही चाहत से नवरात्रि पर फलाहार का आयोजन करते और सुंदर-सुंदर फोटो आते? अपने कर्म-धर्म मे हम पिछड़ क्यों जाते और दिखावे में आगे रहते हैं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com