बेंगलुरुः पति ने पत्नी को कुत्ते से संबंध बनाने को किया मजबूर

बेंगलुरु। बदलते माहौल में रिश्तों पर कलंक की घटनाएं अक्सर सामने आती रहती हैं। ऐसा ही एक मामला बेंगलुरु में सामने आया है जहां पति-पत्नी के रिश्ते को शर्मसार करने की घटना हुई है। जानकारी के अनुसार यहां एक पति ने अपनी पत्नी पर कुत्ते के साथ संबंध बनाने के लिए मजबूर कर दिया और यह भी धमकी दी की अगर वो इससे खुश नहीं हुआ तो घर से निकाल देगा।

crime_28_03_2017घटना बेलागवी जिले की है जिसके बाद पत्नी ने कताकोल थाने जा कर पति के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। महिला ने पुलिस को की अपनी शिकायत में अरोप लगाया है कि उसका पति हर रात उसे अश्लील फिल्में दिखाता और वैसा ही करने के लिए कहता। एक रात वो कुत्ता ले आया और उससे संबंध बनाने के लिए दबाव बनाने लगा।

इन्कार करने पर उसने धमकी दी की अगर उसकी बात नहीं मानी तो वो महिला को बच्चों समेत घर से निकाल देगा। इसके बाद महिला ने हिम्मत करते हुए अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। मामले को लेकर एसपी बीआर रविकांत गौड़ा ने बताया कि मारपीट से परेशान होकर महिला कई दिनों तक पति की बात मानती रही लेकिन जब यह सब सहनशीलता की हद से बाहर हो गया तो वो थाने पहुंची। पुलिस ने उसके पति को गिरफ्तार कर लिया है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com